Latehar : जिले के तुबेद कोलियरी में बीती रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी कांटा घर के पास पहुंचे और दो-तीन राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी के सुरक्षा कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन अपराधी पहले ही वहां से गायब थे। इसके बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के रास्तों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने वीडियो और संदेश के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय रहने की बात कही और कोयला परिवहन व खनन कंपनी के प्रबंधक को रंगदारी की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में साइबर जांच भी शुरू कर दी है।
Also Read : रात के सन्नाटे में गो’लियों की गूंज, तुबेद कोलियरी में फा’यरिंग


