Jamshedpur : टाटा स्टील ने गम्हरिया स्थित स्ट्रेट बार मिल को बंद करने का ऐलान किया है। इससे वहां काम करने वाले मजदूर नाराज हैं। मजदूरों ने प्लांट पर हंगामा किया और गेट जाम कर दिया। यह प्लांट पहले उषा मार्टिन के अधिग्रहण के समय टाटा स्टील के अधीन आया था। उस समय भरोसा दिया गया था कि प्लांट में कामकाज जारी रहेगा।
प्लांट में आरके एंटरप्राइजेज के तहत कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन अचानक मिल बंद करने की घोषणा हो गई। मजदूरों का कहना है कि उनका बकाया वेतन और अन्य सुविधाएं बिना दिए ही प्लांट बंद किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।
बुधवार सुबह कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर हंगामा किया और प्रबंधन से उनकी समस्याओं का समाधान और बकाया भुगतान की मांग की। टाटा स्टील के एचआर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। प्रबंधन ने कहा कि वे समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
Also Read : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या के अन्नपूर्णा मंदिर में किया ध्वजारोहण, सीएम योगी भी रहे मौजूद


