Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बेटी की शादी का कार्ड बांटते वक्त मा’री गईं गो’लियां
    क्राइम

    प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बेटी की शादी का कार्ड बांटते वक्त मा’री गईं गो’लियां

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रॉपर्टी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बिहार के बेतिया शहर से आज यानी शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. गोली उस वक्त मारी गई जब वह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे. यह सनसनीखेज वारदात शहर के वार्ड नंबर 37, बरवत पर्सराइन में सुबह करीब 9 बजे हुई.

    मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्हें तीन गोलियां लगी हैं, जो सीधे उनके सीने में धंसी हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सुरेश यादव को तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक दीप, मुफस्सिल थाना पुलिस और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए.

    पुत्र ने लगाया आरोप

    सुरेश यादव के पुत्र बुलेट यादव ने इस हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने योगापट्टी निवासी बीरबल प्रसाद और विनोद महतो पर आरोप लगाया है कि उन्हीं के इशारे पर यह जानलेवा हमला हुआ है. बताया गया कि ये दोनों पूर्व में सुरेश यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यापार में साझेदार थे और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था.

    आरोपियों की तलाश जारी

    फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं, सुरेश यादव की नाजुक हालत को लेकर पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है और स्थानीय लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

    Also Read : बिहार के 102 अनुमंडलों को जोड़ेगी डीलक्स बस सेवा, खरीदी गई 166 गाड़ियां

    Barwat Parsrain Bettiah Bettiah crime Bettiah news Bihar Bihar news Crime news critical condition Current News DSP Vivek Deep firing GMCH Johar Live johar live news Latest news Muffasil Police Station police investigation property dealer Suresh Yadav today's incident Today's News Ward No. 37 आज की घटना क्राइम न्यूज गंभीर हालत डीएसपी विवेक दीप पुलिस जांच प्रॉपर्टी डीलर फायरिंग बरवत पर्सराइन बिहार बिहार न्यूज बेतिया बेतिया क्राइम बेतिया न्यूज मुफस्सिल थाना वार्ड नंबर 37 सुरेश यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के 102 अनुमंडलों को जोड़ेगी डीलक्स बस सेवा, खरीदी गई 166 गाड़ियां
    Next Article 22 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.