Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका में लापता एबीवीपी कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या की आशंका
    झारखंड

    दुमका में लापता एबीवीपी कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका. झारखंड के इस पूर्वी ज़िले का नाम अपराधों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. खबर के मुताबिक शहर का रसिकपुर निवासी गौरव कुमार दास शनिवार की देर शाम से लापता था. गौरव के परिजनों ने नगर थाना को इस बारे में सूचना दी थी. पिछले तीन दिनों से गौरव का कुछ भी पता नहीं चल पाया था, लेकिन मंगलवार की सुबह गौरव का शव शहर से 4 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी के सबसे ऊपरी छोर में खजूर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव के पास से एक बैग और पहाड़ के नीचे मृतक की बाइक बरामद हुई है.

    गौरव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुमका जिले की इकाई का नगर सह मंत्री था. पढ़ाई के साथ ही गौरव परिषद में भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भागीदारी कर रहा था. बताया जाता है कि वह किसी निजी एनजीओ के लिए भी काम कर रहा था. गौरव की लाश मिलने के बाद फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन हत्या का मामला होने की आशंका जताकर पुलिस ने एक थ्योरी को केंद्र में रखा है.

    अब तक मिली जानकारी और सुरागों के हिसाब से इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस विचार कर रही है. इस मामले का खुलासा तो वक्त के साथ होगा, लेकिन सवाल यह है कि हतया किए जाने के बाद शव को क्या पहाड़ पर ले जाकर खजूर के पेड़ से टांगा जाना कैसे मुमकिन हुआ होगा? या यह खुदकुशी का मामला है? और ये दोनों ही बातें नहीं हैं तो गौरव पहाड़ पर क्यों और कब गया था?

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: हंसडीहा में हुए जमीन विवाद में दो की हत्या, पुलिस जुटी पड़ताल में
    Next Article मांग भरने से पहले दुल्‍हन उठी मंडप से किया शादी से इंकार, कहा दूल्हा पसंद नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.