दुमका: जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित गरडी गांव में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने करते हुए बताया कि गरडी गांव के कासु सोरेन और उसके बेटे विनोद सोरेन की हत्या की गयी है। मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंच चुकी है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
