Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मांग भरने से पहले दुल्‍हन उठी मंडप से किया शादी से इंकार, कहा दूल्हा पसंद नहीं
    झारखंड

    मांग भरने से पहले दुल्‍हन उठी मंडप से किया शादी से इंकार, कहा दूल्हा पसंद नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची में एक शादी के मंडप से दुल्हन उठ गई और उसने शादी से ही इन्कार कर दिया. दुल्हन के मंडप से उठने के साथ ही बारातियों में हड़कंप मच गया. वहीं दुल्हन के इस फैसले से वधु पक्ष के लोग भी हैरान रह गए. शादी न होने के कारण बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के ही द्वार पर धरने पर बैठ गए. दूल्हे और बारातियों का कहना है कि या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर शादी पर उन्होंने जो खर्च किया है उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए.

    रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसमें ठीक सिंदूरदान से पहले भरे मंडप में दुल्हन ने शादी से इंकार कर हलचल मचा दी है. वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़के वाले शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.
    रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ हुई थी.

    29 जून को विनोद बरात लेकर चंदा के घर पहुंचा. शादी की सभी रस्में शुरू की गई वरमाला भी हो गई. सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए, लेकिन जैसे ही सिंदूरदान करने की बारी आई दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई. दुल्हन के अचानक मंडप से टूट जाने की वजह से हड़कंप मच गई, दुल्हन ने अपने मां-बाप से दुल्हन ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि वह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है.

    इस मामले को लेकर लड़की के पिता जगदीश लोहरा का कहना है कि लड़की शादी को तैयार नहीं है और लड़के पक्ष के लोग शादी में हुई खर्च हुए पैसे को मांग रहे है.

    पूरे मामले पर दूल्हे बिनोद लोहरा का कहना है कि शादी दुल्हन की मर्जी के बाद ही तय हुआ. बावजूद इसके दुल्हन शादी के मंडप से उठ गई. वहीं दूल्हे का कहना है कि शादी के लिए उनके 3 लाख रुपए खर्च हुए है, जिसे लड़की पक्ष को देना होगा. बहरहाल कोरोनाकाल में शादी को लेकर तमाम तैयारियां की गई लेकिन शादी न होने का मलाल दूल्हे को रहा गया.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में लापता एबीवीपी कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या की आशंका
    Next Article जमशेदपुर पहुंची तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा का जोरदार स्वागत, आर्चरी संघ से मिला सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.