Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डीसी व एसपी ने किया हजारीबाग सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, अलर्ट मोड पर रहने का दिया निर्देश
    क्राइम

    डीसी व एसपी ने किया हजारीबाग सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, अलर्ट मोड पर रहने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया. गुरुवार की अहले सुबह सेंट्रल जेल के औचक निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 7 मजिस्ट्रेट और करीब 100 पुलिस अधिकारी औचक निरीक्षण में मौजूद थे. यह निरीक्षण करीब ढाई घंटे तक चला. इस औचक निरीक्षण में जिला प्रशासन की टीम ने सेंट्रल जेल के अस्पताल, कैंटीन, बैरक समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया.

    लोकसभा चुनाव को लेकर बरतें विशेष सतर्कता 

    निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि नियमित अंतराल पर जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है. जिला प्रशासन सार्वजनिक व्यवस्था के सभी पहलुओं में मौजूद है. उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण के दौरान कोई बहुत गंभीर सामग्री नहीं मिली. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीख भी जारी हो चुकी है और इसे लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि यह औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई है, यह एक नियमित जांच प्रक्रिया भी है जो हर एक या दो महीने में की जाती है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई थी.

    ये भी पढ़ें: नामकुम के लोवाडीह में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया सहित तीन गिरफ्तार

    Johar Live अरविंद कुमार सिंह आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नैंसी सहाय न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज सेंट्रल जेल स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
    Next Article अब इस तरीके से ‘एक्स’ यूजर्स को मिलेगा फ्री में BLUE TICK, एलन मस्क ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.