Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
    झारखंड

    कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. दुमका रोड शिव मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर यह कलश शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ.

    श्रवण कुमार अग्रवाल के द्वारा आयोजित यह श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा आम लोगों के लिए भी बहुत खास रहा. पहली बार कलश शोभा यात्रा में जामताड़ावासियों को भक्तों के साथ ऊंट और दर्जनों की संख्या में घोड़े नजर आए.

    सबसे आगे ऊंट की सवारी फिर घुड़सवार और उसके बाद वृंदावन से आई विदेशी महिला कृष्ण भक्तों की टोली जो भजन गाते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी. इस कीर्तन दल के पीछे मुख्य कथावाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज का रथ शोभायात्रा में शामिल हुआ और उनके पीछे सैकड़ो की संख्या में महिला श्रद्धालु माथे पर कलश लिए शोभा यात्रा में शामिल थे.

    घोड़े और ऊंट की वजह से शोभायात्रा इतना आकर्षक हुआ कि लोग सड़क किनारे खड़े होकर अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए. गांधी मैदान में भागवत कथा को लेकर भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है जहां हजारों भक्तों को बैठने की व्यवस्था की गई है. कलश यात्रा के उपरांत दोपहर में महाप्रसाद वितरण किया गया.

    सैकड़ो लोगों ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया. बताया कि संध्या 4:00 बजे से 7:00 तक प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन होना है. गुरुवार को भागवत महात्म्य के साथ कथा आरंभ होगी और 3 अप्रैल को रासलीला परीक्षित मोक्ष के साथ कथा समाप्त हो जाएगी.

    इस कार्यक्रम के दौरान मूल पाठ कथा पंडित उमेश शास्त्री करेंगे और अंतिम दिन वृंदावन से उपस्थित होंगे कलाकार गोविंद कृष्ण दास जो अपने मधुर भजनों से लोगों को भाव विभोर करेंगे. श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए जामताड़ा नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतर ढंग से इसका आयोजन हो इसके लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनरेगा : केंद्र ने बढ़ाई मजदूरी, नोटिफिकेशन जारी, अब श्रमिकों को मिलेंगे ज्यादा पैसे
    Next Article डीसी व एसपी ने किया हजारीबाग सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, अलर्ट मोड पर रहने का दिया निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.