Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स में क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, ग्रामीण अस्पतालों की ICU क्षमता को सशक्त बनाने की पहल
    झारखंड

    रिम्स में क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, ग्रामीण अस्पतालों की ICU क्षमता को सशक्त बनाने की पहल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में शुक्रवार को ‘10 बेड आईसीयू परियोजना’ के तहत एक व्यापक क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में गहन चिकित्सा (क्रिटिकल केयर) सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

    यह परियोजना कोविड-19 की डेल्टा लहर के दौरान उत्पन्न चुनौतियों के बाद शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के अस्पतालों में पूरी तरह सुसज्जित 10 बेड वाले आईसीयू की स्थापना कर, शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच की स्वास्थ्य सेवा की खाई को पाटना है।

    झारखंड में पांच जिलों के अस्पतालों को किया गया शामिल

    झारखंड में यह परियोजना कोल इंडिया के सहयोग और झारखंड सरकार के समर्थन से दो चरणों में लागू की जा रही है। पहले चरण में रांची, गुमला, लातेहार, चतरा और खूंटी के सदर अस्पतालों को रिम्स में स्थापित टेली-आईसीयू हब से जोड़ा गया है। इन अस्पतालों में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर उपकरण, डिजिटल केयर सॉफ्टवेयर और टेली-आईसीयू प्रणाली पहले ही स्थापित की जा चुकी है।

    विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्र

    रिम्स में हुए प्रशिक्षण में इन पांचों जिलों के चिकित्सक, फिजिशियन और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बेसिक और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (BLS और ACLS), ट्रॉमा प्रबंधन, वेंटिलेटर संचालन, पेलिएटिव केयर, मानसिक आपात स्थितियों और आईसीयू प्रोटोकॉल जैसे विषयों पर देशभर के विशेषज्ञों ने सैद्धांतिक और व्यवहारिक सत्र लिए।

    क्लिनिकल दक्षता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल स्टाफ की क्लिनिकल दक्षता को बढ़ाने के लिए है, बल्कि सभी अस्पतालों में सेवा की गुणवत्ता को मानकीकृत करने के लिए भी है। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने विभिन्न विभागों के समन्वय और स्टाफ की तैनाती में अहम भूमिका निभाई।

    स्वास्थ्य नवाचार का बेहतरीन उदाहरण

    ‘10 बेड आईसीयू परियोजना’ को ई-गवर्नमेंट्स फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है और यह आईसीयू उपकरणों की आपूर्ति, डिजिटल सॉफ्टवेयर, टेली-आईसीयू, सघन प्रशिक्षण और समुदाय की भागीदारी जैसे पांच मुख्य स्तंभों पर आधारित है।

    यह परियोजना मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, असम, मेघालय, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी जैसे राज्यों में पहले से ही सक्रिय है, और अब झारखंड में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

    यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य नेतृत्व, निजी परोपकार और डिजिटल नवाचार के सफल समन्वय का उदाहरण है, जो यह सुनिश्चित करती है कि गुणवत्तापूर्ण आईसीयू सेवाएं देश के हर कोने तक पहुंच सकें।

    Also Read : ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी का पैर क’टा, पति का हाथ…

    10 बेड आईसीयू परियोजना 10-Bed ICU Project Coal india COVID-19 Initiative Critical Care Training Digital Health government hospitals Government of Jharkhand Health Innovation Healthcare Infrastructure Healthcare Program ICU Training jharkhand Jharkhand Health department Medical Training Rajendra Institute of Medical Sciences ranchi Rims RIMS Ranchi Rural Healthcare Tele-ICU आईसीयू प्रशिक्षण कोल इंडिया कोविड-19 पहल क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा चिकित्सा प्रशिक्षण झारखंड झारखंड सरकार झारखंड स्वास्थ्य विभाग टेली-आईसीयू डिजिटल हेल्थ रांची राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स रिम्स रांची सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य नवाचार स्वास्थ्य सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरुजी से मिलने दिल्ली रवाना हुए मंत्री इरफान अंसारी और संजय यादव
    Next Article हल्दी-पानी रील्स के पीछे छुपा खतरा… जानिए क्या

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.