बिहार : जमुई में भाकपा माओवादी का उग्रवादी गिरफ्तार

Joharlive Desk

जमुई। बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के आदर्श थाना जमुई क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के नक्सली भुडो यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त प्रतिबंधित संगठन का उग्रवादी भुडो यादव, कल्याणपुर गांव स्थित अपने घर पर आया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भुडो यादव को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी के विरुद्ध जिले के बरहट और खैरा थाने में कई उग्रवादी मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ कर रही है।