Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 1:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना : बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बिगड़ रहे हालात, ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी मुश्किल
    देश

    कोरोना : बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बिगड़ रहे हालात, ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी मुश्किल

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र और गुजरात पर इस वक्त सभी की नजरें हैं, क्योंकि यहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार चुकी है और यही राज्य भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है।

    महाराष्ट्र में 459 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गुजरात भारत का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। गुजरात में कोरोना के मामले 4,000 की संख्या को पार कर चुके हैं, जबकि 214 लोगों की मृत्यु हो गई है, लेकिन अब हालात और भी गंभीर होते नजर आ रहे हैं।

    महाराष्ट्र और गुजरात के बाद बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल कोरोना के नए हॉटस्पॉट बन सकते हैं, क्योंकि इन राज्यों में अचानक से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिक्स साइंसेज (IMSc) के डाटा बताते हैं कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल इन तीनों राज्यों में 29 अप्रैल तक कुल 1,200 मामले थे और इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्पीड काफी तेज है।
     
    29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में 696 मामले की पुष्टि हुई, जबकि बिहार और झारखंड से क्रमशः 383 और 107 नए संक्रमण सामने आए। तीनों राज्यों में संक्रमण का प्रतिशत देश के अन्य राज्यों की तुलना में 4 फीसदी से भी कम है, जबकि देश के 40 फीसदी मामले गुजरात और महाराष्ट्र में ही हैं।

    IMSc के सीताभरा सिन्हा ने इस मसले पर कहा, ‘पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भले ही संक्रमण की संख्या कम है लेकिन मुझे लगता है कि इन राज्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान देना होगा।

    पहले ऐसा लग रहा था कि मार्च के अंत तक पश्चिम बंगाल में स्थिति बेहतर हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले तीन हफ्तों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र की राह पर जाता दिख रहा है।’ यहां गौर करने वाली बात यह है इन तीन राज्यों में संक्रमण दोगुने होने की रफ्तार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक है।
     
    सिन्हा के मुताबिक लॉकडाउन से पहले प्रति व्यक्ति संक्रमण 1.83 था जो कि 20-27 अप्रैल के बीच 1.29 हो गया था। वहीं पश्चिम बंगाल में 18-27 अप्रैल के बीच प्रति व्यक्ति संक्रमण का दर 1.52 हो गया था। इसका मतलब यह है कि इस अवधि में पश्चिम बंगाल में प्रति 100 लोगों ने 152 लोगों को संक्रमित किया।

    बिहार और झारखंड में यह दर क्रमशः 2.03 और 1.87 रही। सिन्हा के मुताबिक लॉकडाउन का काफी फायदा मिला है। महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में रफ्तार धीमी है।

    पिछले सप्ताह मुंबई में हर रोज 355 केस सामने आए जो कि पूरे राज्य का 26 फीसदी है, जबकि पिछले दो सप्ताह में मुंबई में मौत का प्रतिशत पूरे राज्य का 21 फीसदी है। महाराष्ट्र में 459 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में भी ऐसे ही हालात हैं। पिछले सप्ताह अहमदाबाद में प्रतिदिन 149 मामले आए हैं जो कि पूरे राज्य का 27 फीसदी है। अहमदाबाद में 66 लोगों की मौत हुई है जो कि पूरे राज्य का 36 फीसदी है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के बायोलॉजी विभाग सील, चार दिनों तक नहीं होगी कोरोना सैंपल की जांच
    Next Article बिहार में मिले कोरोना के 25 नए मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 450

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.