Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र, रेड में मिले 12 करोड़ कैश और जेवरात
    ट्रेंडिंग

    ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र, रेड में मिले 12 करोड़ कैश और जेवरात

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bangalore : ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास होने के महज एक दिन बाद ED ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने चितदुर्गा जिले के विधायक के घर से 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की है। इसके अलावा, 10 किलो चांदी, चार लग्जरी गाड़ियां, 17 बैंक खाते और 2 लॉकर भी फ्रीज किए गए हैं।

    31 ठिकानों पर छापेमारी

    ED ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में देशभर में 31 जगहों पर छापेमारी की। इनमें गंगटोक, चितदुर्गा, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं। गोवा में पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो जैसे पांच बड़े कैसिनो पर भी कार्रवाई की गई। छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले, जो अवैध कमाई को लेयरिंग के जरिए वैध दिखाने की साजिश की ओर इशारा करते हैं।

    दुबई से चल रही थीं सट्टेबाजी की कंपनियां

    जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र और उनके भाइयों का ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में बड़ा नेटवर्क है। उनके भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नाम की तीन कंपनियां संचालित करते हैं, जो कॉल सेंटर और गेमिंग बिजनेस से जुड़ी हैं। इनके जरिए King567, Raja567 जैसी सट्टेबाजी साइट्स चलाई जा रही थीं। वीरेंद्र का एक अन्य भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस अवैध कारोबार में शामिल बताए जा रहे हैं।

    गंगटोक से विधायक गिरफ्तार

    ED के अनुसार, वीरेंद्र हाल ही में अपने साथियों के साथ गंगटोक गए थे, जहां वे एक लैंड कैसिनो को लीज पर लेने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान ED ने उन्हें गंगटोक से गिरफ्तार किया। शनिवार को स्थानीय कोर्ट में पेशी के बाद ED ने उन्हें बेंगलुरु कोर्ट ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।

    जब्ती में विदेशी मुद्रा भी शामिल

    छापेमारी के दौरान बरामद 12 करोड़ रुपये में 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है। इसके अलावा, 6 करोड़ रुपये का सोना, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गईं। ED की यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। जांच अभी जारी है और ED इस नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

    12 crore cash and jewellery recovered in the raid action in online betting case Congress MLA KC Virendra in the clutches of ED ED seized Rs 12 crore cash and jewellery worth Rs 6 crore from Congress MLA's house ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र ED ने कांग्रेस विधायक के घर से 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई रेड में मिले 12 करोड़ कैश और जेवरात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश से पालमो गांव में गार्डवाल बहा, पुलिया भी क्षतिग्रस्त
    Next Article मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फिर से फेसबुक पेज हैक, हैकर ने बदला नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.