Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
    झारखंड

    टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क में अचानक की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क में अचानक की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया और स्टेशन निदेशक के माध्यम से रेल जीएम को ज्ञापन सौंपा।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ऑटो चालकों से पहले 18 रुपये की जगह अब 36 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों का मासिक शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर सीधे 300 रुपये कर दिया गया है। इन बदलावों के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे आम लोग और चालक वर्ग नाराज हैं।

    साथ ही यह भी कहा गया कि स्टेशन की ड्रॉपिंग लेन में भी नियमों के खिलाफ अवैध शुल्क वसूला जा रहा है। रेल नियमों के तहत ड्रॉपिंग की सुविधा मुफ्त होनी चाहिए, लेकिन यहां उससे भी पैसे लिए जा रहे हैं।

    रेल अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दो दिन में बायोमेट्रिक मशीनें लग जाएंगी, जिससे ड्रॉप करने वालों के लिए 10 मिनट का मुफ्त समय निर्धारित होगा।

    विरोध के दौरान यह भी शिकायत उठी कि स्टेशन में प्रवेश के लिए बनाए गए पाथवे को अस्थायी टेबल लगाकर रोक दिया गया था। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर उसे हटवाना पड़ा।

    विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, राजनारायण यादव, केके शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्रा, अपर्णा गुहा, नारायण डे, राजेंद्र सिंह, रविंद्र मौर्य, प्रमोद मिश्रा, नलिनी कुमार, सतीश सिंह, अनील सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, एस पी सिंह, ज्योति मिश्रा, संजय सिंह आजाद समेत अन्य शामिल थे।

    जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि आम जनता को इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो कांग्रेस फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार
    Next Article पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम हेमंत बोले- सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को मिलकर हल करने के लिए यह मंच बेहद जरूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.