Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सभी मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर लें। जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जिला,विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेंट–1 एवं सभी मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट– 2 को चयनित करते हुए उनकी सूची संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कुमार गुरुवार को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक कर रहे थे।

    CEO के रवि कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करते समय इस बात का ध्यान रखें कि संबंधित बीएलए उसी मतदान केंद्र का मतदाता हो। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बीएलए की सूची संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे जिसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    CEO ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के क्रम में एक भी मतदाता छूटे नहीं इस कार्य के लिए बीएलए एवं बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए काम करें। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चयनित बीएलए को शर्तों के साथ मतदाताओं के फॉर्म जमा करने, मतदाता सूची के प्रारूप की कॉपी प्राप्त करने सहित कई अधिकार भी दिए गए हैं। मतदाता सूची को पारदर्शी एवं एक भी मतदाता छूटे नहीं इस ध्येय को पूरा करने के लिए बीएलओ की भूमिका के साथ–साथ बीएलए की भी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Also Read : के. राजू ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, राजीव गांधी के नाम पर होगा भवन

    Also Read : जमशेदपुर में गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर गंभीर आरोप

    Political parties should appoint booth level agents of their respective parties at polling stations: K. Ravi Kumar मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने मांगा जवाब
    Next Article टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.