Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कांग्रेस का प्रहार, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना न्याय नहीं बर्बरता
    ट्रेंडिंग

    कांग्रेस का प्रहार, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना न्याय नहीं बर्बरता

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपराध के बदले घर पर बुलडोजर चला कर परिवार को छत विहीन करने को अन्याय और बर्बरता करार देते हुए कहा है कि यह अमानवीयता और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए.

    श्रीमती वाड्रा ने कहा कि किसी अपराधी को सजा देने के लिए उसके घर पर बुलडोजर चलाने को न्याय नहीं कहा जा सकता है. किसी भी सभ्य समाज में अपराध के बदले आरोपी के परिवार को बुलडोजर से उनकी छत तोड़कर सजा नहीं दी जा सकती. यह न्याय नहीं अन्याय है और कानून की अवधारणा है इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए.

    श्री खड़गे ने कहा, “किसी का घर तोड़ना और उसके परिवार को बेघर करना अमानवीय भी है और अन्यायपूर्ण भी. भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाना परेशान करने वाला है. कानून के समाज में ऐसे कार्य स्वीकार्य नहीं है.

    उन्होंने इसे अमानवीय कार्रवाई करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा “कांग्रेस इसे संविधान की घोर अवहेलना तथा नागरिकों में भय पैदा करने की रणनीति मानती है और आरोपी के घर को तोड़ने के लिए बुलडोज़र के इस्तेमाल के लिए भाजपा सरकारों की कड़ी निंदा करती है. अराजकता प्राकृतिक न्याय का स्थान नहीं ले सकती-अपराधों का फैसला राज्य प्रायोजित व्यवस्था से नहीं बल्कि अदालतों में होना चाहिए.

    श्रीमती वाड्रा ने कहा, “अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है. यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है.

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए. सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं. कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है. जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का. बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.

    #अमानवीयता #अराजकता #कांग्रेसमहासचिव #कानूनीसजा #छतविहीन #नयीदिल्ली #प्रियंकागांधी #भाजपाशासितराज्य #मल्लिकार्जुनखड़गे #राजधर्म अन्याय अपराध कांग्रेस कानून न्याय बुलडोजर भय मानवता लोकतंत्र संविधान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने की हरिराम बाबू से मुलाकात, पीएन सिंह के आवास भी गए
    Next Article मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई, 15 करोड़ रुपये के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.