Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 5:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»15 से 20 दिनों के अंदर आंदोलनकारी और उनके परिवार के सदस्यों का चिन्हितिकरण कार्य पूरा करें: सीएम 
    ट्रेंडिंग

    15 से 20 दिनों के अंदर आंदोलनकारी और उनके परिवार के सदस्यों का चिन्हितिकरण कार्य पूरा करें: सीएम 

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड  आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अलग झारखंड राज्य का गठन होना एक बड़ी उपलब्धि थी. अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए हजारों की संख्या में आंदोलनकरियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. राज्य के विभिन्न रिसोर्स, संपत्ति पर पहला अधिकार आंदोलनकारी अथवा उनके परिवार का होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर गांव-गांव पहुंचकर आंदोलनकारी तथा आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों का चिन्हितिकरण कार्य पूरा करें.

    पूर्व की सरकारों ने आंदोलनकरियों को अपमानित करने का काम किया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व की राज्य सरकारों ने अलग झारखंड राज्य आंदोलनकरियों की संख्या को घटाकर 25 से 30 हजार में समेटना चाहती थी। पूर्व की सरकारों ने आंदोलनकरियों को अपमानित करने का काम किया है. परंतु वर्तमान राज्य सरकार गांव-गांव में पहुंच कर एक-एक आंदोलनकारी परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. हमारी सरकार का लक्ष्य है कि एक-एक आंदोलनकारी अथवा उनके परिवार को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका अधिकार दिया जाए, इस निमित्त सरकार गठन के बाद से ही हमारा निरंतर प्रयास जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम वैसे आंदोलनकारी अथवा उनके परिवार को पूरा मान-सम्मान के साथ हर रूप में सहयोग करें.

    डुगडुगी बजाने वाले की भी उतनी ही भूमिका

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुझे अभी भी स्मरण है कि किस प्रकार डुगडुगी बजाकर यह संदेश दिया जाता था कि कौन से समय पर आंदोलनकारी किस स्थान पर एकजुट होकर बैठक कर अलग झारखंड राज्य लेने की रणनीति तैयार करेंगे. मेरा मानना है कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में डुगडुगी बजने वाले आंदोलनकारी की भी उतनी ही भूमिका है, जितना अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारी की.

    आंदोलनकारी परिवार की पीड़ा एक आंदोलनकारी परिवार का बेटा ही समझ सकता है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आंदोलनकारी परिवार की पीड़ा एक आंदोलनकारी परिवार का बेटा ही समझ सकता है. आज झारखंड का नेतृत्व एक आंदोलनकारी के बेटा कर रहा है. मैं आंदोलनकारी तथा उनके  परिवार के सदस्यों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझ सकता हूं. आप समझ सकते हैं कि अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में जिस बेटे के पिता ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उस बेटे पर क्या गुजरती होगी. वैसे लोगों का भविष्य कौन संवारेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द राज्य के आंदोलनकारी तथा उनके परिवारों का चिन्हितिकरण कार्य पूरा कर उनकी हर समस्याओं का निदान हमारी सरकार करेगी.

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति

    बैठक में झारखंड  चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव, सदस्य भुवनेश्वर महतो एवं नरसिंह मुर्मू, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे.

    आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग जोहार लाइव झारखंड सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन पर कब्जा कराने गई पुलिस और ग्रामीणों में झड़प,एक ग्रामीण समेत सात पुलिस कर्मी घायल
    Next Article 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर सख्त रुख, नगर निगम में मेयर ने की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.