Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM नीतीश ने मधुबनी में 426 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    बिहार

    CM नीतीश ने मधुबनी में 426 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhubani : CM नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हेलीकॉप्टर से विद्यालय परिसर में पहुंचे CM का JDU कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वे निर्धारित समय से थोड़ी देर विलंब से पहुंचे। उनके साथ JDU के कार्यकारी अध्यक्ष व डिप्टी CM सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला मंडल, प्रभारी मंत्री लीची सिंह और पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय भी मौजूद रहे।

    प्रतिमा अनावरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

    CM ने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पंचायती राज मंत्री स्वर्गीय हरिप्रसाद शाह की प्रतिमा का अनावरण कर की। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज शिलान्यास की गई योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

    CM

    426 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    CM ने 426 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें पुरानी कमला और जीवछ कमला नदियों के पुनर्जीवीकरण, चार वीयर और अन्य जल संरचनाओं का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, 31 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से फुलहर स्थान, जहां माता सीता और प्रभु श्रीराम का प्रथम मिलन हुआ था, को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की परियोजना की आधारशिला रखी गई।

    रेल ओवरब्रिज और अंतरराज्यीय बस अड्डे का शिलान्यास

    कार्यक्रम में 178 करोड़ रुपये की लागत से जयनगर के शहीद चौक के समीप रेल ओवरब्रिज और 14 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से मधुबनी में अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। CM ने कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी।

    CM

    लोगों से सहयोग की अपील

    अपने संबोधन में CM ने लोगों से विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्रशासन और सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, “इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है।”

    Also Read : बिहार के इस जिले में बन रहा है तीसरा खादी मॉल… जानें

    CM Nitish laid the foundation stone for development projects worth Rs 426 crore in Madhubani CM नीतीश ने मधुबनी में 426 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास Madhubani News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं
    Next Article जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.