Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश कुमार करेंगे 15 करोड़ के ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन, बहुउद्देशीय हब बनेगा शहर का नया केंद्र
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश कुमार करेंगे 15 करोड़ के ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन, बहुउद्देशीय हब बनेगा शहर का नया केंद्र

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार सोमवार को पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘मौर्य मंडपम’ का उद्घाटन करेंगे। 15 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट के तहत मौर्या लोक परिसर और मौर्या टावर का जीर्णोद्धार किया गया है। यह परिसर मनोरंजन, खान-पान, स्वास्थ्य और व्यवसाय को एक छत के नीचे लाने वाला बहुउद्देशीय स्थल बनेगा।

    मौर्य मंडपम की खास सुविधाएं

    • मल्टीपर्पस हॉल : मौर्या लोक ए-ब्लॉक की छत पर 12,000 वर्ग फुट में प्री-फैब स्ट्रक्चर से आधुनिक हॉल बनाया गया है। यह सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी होगा।
    • रूफटॉप बैंक्वेट हॉल : 9,000 वर्ग फुट में फैला यह हॉल 62 फीट चौड़ा और 123 फीट लंबा है। इसमें इंसुलेटेड सीलिंग लगी है, जो तापमान को 10 डिग्री तक कम रख सकती है। शादी, पार्टी या मीटिंग के लिए आदर्श, इसमें दो एंट्री-एग्जिट पॉइंट हैं और एक भी पिलर नहीं है।
    • मॉडर्न मल्टीप्लेक्स : दो स्क्रीन वाला सिनेमाहॉल, प्रत्येक में 40 दर्शक बैठ सकेंगे। अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम से लैस।
    • फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट : मल्टीप्लेक्स के पास 6,000 वर्ग फुट में थीम आधारित रूफटॉप रेस्टोरेंट, जहां 80 लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे।
    • आधुनिक जिम और योगा सेंटर : मौर्या लोक-बी ब्लॉक की छत पर 8,000 वर्ग फुट में प्री-फैब स्ट्रक्चर से जिम विकसित किया गया। इसमें स्टीम बाथ, जकूजी, ट्रेडमिल, साइकलिंग मशीन, डंबल्स और कार्डियो उपकरण हैं। जिम की लागत 1.80 करोड़ रुपये है।

    आधुनिक तकनीक से निर्माण

    पटना स्मार्ट सिटी एमडी अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि परियोजना को लाइट गेज स्टील फ्रेमिंग (LGSF) तकनीक से डिजाइन किया गया है, जिसमें कंक्रीट या ब्रिक वर्क का उपयोग नहीं हुआ। यह विधि पारंपरिक निर्माण से तेज और टिकाऊ है। मौर्या टावर के छठे-सातवें फ्लोर पर 24,000 वर्ग फुट में आधुनिक कार्यालय बनाए गए हैं। परिसर की सड़कें, मेनहोल मरम्मत, नई लाइटिंग, पेंटिंग और पौधारोपण से सौंदर्यीकरण भी किया गया। स्वामी विवेकानंद पार्क का विकास भी इसी का हिस्सा है।

    769 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    उद्घाटन के साथ ही CM नीतीश कुमार बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की 769.63 करोड़ रुपये की 33 जिलों में 1,300 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क निर्माण-मरम्मत, नाला निर्माण, पार्क विकास, हाईमास्ट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। यह राज्य सरकार की ‘सबके विकास’ प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।

    Also Read : खलारी में उग्रवादियों का पुलिस पर हमला, एक हवलदार घायल

    a multi-purpose hub that will become the new center of Patna city. CM Nitish Kumar will inaugurate the 15 crore 'Maurya Mandapam' CM नीतीश कुमार करेंगे 15 करोड़ के 'मौर्य मंडपम' का उद्घाटन बहुउद्देशीय हब बनेगा पटना शहर का नया केंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखलारी पुलिस की गश्ती पार्टी पर अपराधी ने की फा’यरिंग, हवलदार के पैर में लगी गोली
    Next Article झारखंड की कई ट्रेनें रद्द, 22 से 28 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.