Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र
    बिहार

    CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार नौकरियों के अवसर बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को CM नीतीश कुमार ने पटना में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर उपCM सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    बधाई देते हुए CM ने कहा…

    CM सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नवनियुक्त ANM को बधाई देते हुए CM ने कहा, “मुझे विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।”

    CM

     CM को पौधा भेंट देकर शुरु हुआ कार्यक्रम

    कार्यक्रम की शुरुआत में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने CM का हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, CM के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत और बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    CM

    Also Read : राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की दो दिवसीय हड़ताल… जानें क्यों

    Chief Secretary Amrit Lal Meena CM Nitish handed over appointment letters to 7468 newly appointed ANMs CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार CM के सचिव कुमार रवि CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र CM's Secretary Kumar Ravi Deputy CM Samrat Chaudhary Executive Director of State Health Committee Suharsh Bhagat Health Department Secretary Lokesh Kumar Singh Health Minister Mangal Pandey Managing Director of Bihar Health Services and Infrastructure Corporation Limited Nilesh Deore Principal Secretary to CM Deepak Kumar Water Resources cum Parliamentary Affairs Minister Vijay Kumar Chaudhary जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी डिप्टी CM सम्राट चौधरी बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की दो दिवसीय हड़ताल… जानें क्यों
    Next Article सावन के महीने में मंगला गौरी और सोमवारी व्रत कब, यहां देखें पूरी डिटेल्स

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.