Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : रिम्स में दो गुटों में मारपीट, प्रबंधन ने 900 एमबीबीएस छात्रों से खाली कराया हॉस्टल
    झारखंड

    रांची : रिम्स में दो गुटों में मारपीट, प्रबंधन ने 900 एमबीबीएस छात्रों से खाली कराया हॉस्टल

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रिम्स हॉस्टल में देर रात पार्टी करने और आपस में मारपीट करने की घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने छात्रों से हॉस्टल खाली करा लिया है। करीब 900 एमबीबीएस छात्रों से हॉस्टल खाली कराया गया है। प्रबंधन ने बुधवार की रात नोटिस जारी किया था। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों को परीक्षा तक हॉस्टल में रहने की अनुमति मिली है।

    छात्रों से हॉस्टल के रूम की चाबी भी जमा करा ली गई है। प्रबंधन के आदेश के बाद एमबीबीएस के विभिन्न बैच के छात्र निर्णय को लेकर निदेशक का घेराव करने पहुंचे थे। इसके बाद भी प्रबंधन अपने आदेश पर अड़ा रहा। प्रबंधन ने कहा कि छात्रों के सुरक्षा को देखते हुए ही निर्णय लिया गया है। अब छात्रों को माता-पिता के साथ आने को कहा गया है। इसके बाद ही उन्हें हॉस्टल आवंटित किया जायेगा।

    रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने शुक्रवार को बताया कि रिम्स के हॉस्टल परिसर में लगातार उपद्रव और छात्रों के बीच मारपीट की घटना हो रही है। कुछ अनहोनी न हो इसलिए प्रबंधन ने गहन चिंतन के बाद क्लासेस बंद किये गये हैं और हॉस्टल खाली कराया है। एहतियात के तौर पर ऐसा निर्णय लिया गया है।

    रिम्स जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी प्रबंधन के फैसले का समर्थन किया है। जेडीए के प्रेसिडेंट डॉ जयदीप चौधरी ने बताया कि दो बैचों 2021 और 2022 में झड़प हुई थी। झगड़े में दो सीनियर बैच 2019 और 2020 भी आ गये। इसी में और मामला बढ़ा, जिसके बाद कुछ छात्र उग्र होकर निदेशक आवास में भी घुस गये थे। सभी को एक-एक कर समझाना मुश्किल होता। ऐसे में कुछ दिन कक्षाएं सस्पेंड रखा जायेगा और हॉस्टल को खाली कराया गया है। प्रबंधन का निर्णय छात्रहित में है। इसलिए प्रबंधन के फैसले का समर्थन किया जा रहा है।

    रिम्स प्रबंधन का कहना है कि स्टूडेंट्स लगातार मारपीट और देर रात पार्टी कर रिम्स की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इस घटना के बाद कमेटी की आपात बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें हॉस्टल खाली कराने पर निर्णय लिया गया है। नये सिरे से हॉस्टल के कमरा का आवंटन किया जायेगा, जिसमें 15-15 दिन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। कमेटी ने यह भी तय किया है कि विद्यार्थी जब दोबारा हॉस्टल में रहने आयेंगे, तो अपना और अपने माता-पिता या अभिभावक का शपथ पत्र साथ लाना होगा। शपथ पत्र में यह स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि विद्यार्थी दोबारा मारपीट या किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करेंगे। यदि उन्हें दोबारा ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    #Jharkhand News Fighting between two groups in RIMS Management vacates hostels from 900 MBBS students Rims RIMS Hostel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदशरथ चंद्र को मिला राजस्व पर्षद के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
    Next Article रांची के उद्योगपति से 68 लाख की ठगी करने वाला विशाल दिल्ली में गिरफ्तार, दो दिन पहले चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करने की तस्वीर सामने आने के बाद पकड़ाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.