Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के उद्योगपति से 68 लाख की ठगी करने वाला विशाल दिल्ली में गिरफ्तार, दो दिन पहले चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करने की तस्वीर सामने आने के बाद पकड़ाया
    झारखंड

    रांची के उद्योगपति से 68 लाख की ठगी करने वाला विशाल दिल्ली में गिरफ्तार, दो दिन पहले चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करने की तस्वीर सामने आने के बाद पकड़ाया

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह से 68 लाख की ठगी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस की मदद से रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के आरा जिला के मौलबाग निवासी विशाल कुमार पांडेय को रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से द्वारका सेक्टर 17 से गिरफ्तार किया है।

    दो दिन पहले विशाल पांडे की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसे लोजपा(रामविलास) यानी चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करते देखा गया। इसके बाद रांची की पुलिस हरकत में आई और दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के सेक्टर 17 से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    • रेलवे में ठेकेदारी के नाम पर ठगा था पैसा

    आरोप है कि विशाल पांडेय ने आरा के बखोरापुर के निवासी, उद्योगपति और समाजसेवी, अजय सिंह से 68 लाख की ठगी 2021 में रांची में रेलवे में ठेके के नाम पर कर ली थी। अजय सिंह द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर आरोप है कि विशाल पांडे ने उसे जान से मारने की भी धमकी दिया करता था। इसके बाद उद्योगपति अजय सिंह ने पंडरा थाना में विशाल पांडे के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    पुलिस ने दर्जनों बार आरा के मौलबाग में उसके आवास पर छापामारी की। लेकिन, हर बार विशाल पांडे पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था। फिर विशाल पांडे के दिल्ली के द्वारका में होने की सूचना मिली।इसकी भनक तब लगी जब दो दिन पहले लोजपा (रामविलास) पार्टी ज्वाइन करने की उसकी फोटो सोशल मीडिया में आई।इसके तुरन्त बाद रांची पुलिस हरकत में आई और दिल्ली पुलिस की मदद से विशाल पांडे को गिरफ़्तार कर लिया है।

    Delhi Police o days ago after the picture of Chirag Paswan joining the party surfaced Ranchi Police Vishal Vishal Pandey who cheated Ranchi's industrialist of 68 lakhs
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : रिम्स में दो गुटों में मारपीट, प्रबंधन ने 900 एमबीबीएस छात्रों से खाली कराया हॉस्टल
    Next Article झारखण्ड : पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की रखी मांग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.