दशरथ चंद्र को मिला राजस्व पर्षद के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के अधिकारी विशेष सचिव भू राजस्व विभाग दशरथ चंद्र दास को अपने कार्यों के अलावा राजस्व परिषद के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।