Ranchi : झारखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं, लेकिन अब राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट लेने वाला है और 28 अप्रैल तक कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।
अभी क्यों झुलसा रहा है मौसम
फिलहाल राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। कुछ जगहों पर तो पारा 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है, जिससे हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं रात में भी ज्यादा राहत नहीं मिल रही।
कब से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल से ही झारखंड के मौसम में बदलाव शुरू होने के आसार हैं। 24 और 25 अप्रैल को आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 26 और 27 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी, और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। वहीं 28 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इस पूरे दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक बदलता हुआ नजर आएगा।
बारिश के साथ अलर्ट भी
तापमान में आएगी गिरावट
बारिश और बादलों की वजह से 26 से 28 अप्रैल के बीच तापमान में 2–3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यानी जो गर्मी अभी झुलसा रही है, उससे धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी।
Also Read : RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर


