Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»CILटी-20 टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत, सीसीएल ने पहले मैच में दिखाई ताकत
    खेल-सिनेमा

    CILटी-20 टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत, सीसीएल ने पहले मैच में दिखाई ताकत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CIL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को रांची के MECON स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) कर रहा है। इसमें CIL की सभी अनुषंगी कंपनियों की टीमें और एससीसीएल (Singareni Collieries Company Limited) की टीम भी भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी।

    उद्घाटन समारोह में गणमान्य हुए शामिल

    उद्घाटन समारोह में CCL के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) पंकज कुमार उपस्थित थे।

    सीवीओ पंकज कुमार ने टूर्नामेंट ध्वज फहराया और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। सभी ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और निष्पक्ष खेल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन कोल इंडिया परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाने के साथ कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान निदेशकों और CVO ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह भी प्रदान किए गए।

    उद्घाटन मैच: सीसीएल की शानदार जीत

    टूर्नामेंट के पहले मैच में CCL और CIL मुख्यालय (CIL HQ) की टीमें आमने-सामने आईं। CIL ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। टीम में नीरज कुमार ने 21 और सौरव कुमार ने 16 रन बनाए। CCL की तरफ से प्रताप रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि श्याम गोप और चंद ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में CCL की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। ओपनर कविश कुमार ने 39 और हिमांशु ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। CIL की ओर से मंतोष कुमार ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच में “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब भी दिया गया।

    फाइनल मुकाबले की तैयारी

    यह टूर्नामेंट CIL की विभिन्न सहायक कंपनियों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका दे रहा है। प्रतियोगिता का समापन 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। यह आयोजन CCL और CIL की खेल संस्कृति, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

    Also Read : गिरिडीह में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल

    CCL CIL CIL HQ Competition 2026 Cricket Tournament Employee Sports Inaugural Match Inter Company Tournament MECON Stadium MECON स्टेडियम Player of the Match Player Performance ranchi T-20 Cricket team spirit अंतर कंपनी टूर्नामेंट उद्घाटन मैच कर्मचारी खेल क्रिकेट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ी प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट टीम भावना प्रतियोगिता 2026 प्लेयर ऑफ द मैच रांची सीआईएल सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल
    Next Article सिमडेगा नगर परिषद चुनाव : कल शाम 5 बजे से प्रचार पर ब्रेक, निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.