Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल
    झारखंड

    गिरिडीह में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना गिरिडीह के थम्भाचक की है जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक का इंजन तक खुल गया

    हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक का इंजन खुलकर अलग हो गया और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पल्सर बाइक खिजुरी की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक तिसरी से खिजुरी की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

    ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत तिसरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

    घायलों की पहचान

    घायलों की पहचान पीयूष कुमार (पिता सदानंद तूरी) तिसरी का रहने वाले, जसीम अंसारी (पिता मुस्लिम अंसारी) तथा रंजीत कुमार मोदी (पिता बसंत मोदी) की पहचान गिरिडीह के रहने वाले के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, पीयूष कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जसीम अंसारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रंजीत कुमार मोदी के हाथ में गंभीर चोटें हैं।

    प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

    सीएचसी में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। सीएचओ आकाश प्रजापति और स्वास्थ्यकर्मी अनूप कुमार ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : अपहरण कर ह’त्या मामले में जनक प्रसाद दोषी करार, सजा की बिंदु पर शनिवार को सुनवाई

    bike accident CHC Tisri First Aid Giridih injured youth Jasim Ansari Piyush Kumar police investigation Ranjeet Kumar Modi Road Accident road safety Sadar Hospital Thambhachak Tisri vehicle damaged गिरिडीह घायल युवक जसीम अंसारी तिसरी थम्भाचक पीयूष कुमार पुलिस जांच प्राथमिक उपचार बाइक दुर्घटना रंजीत कुमार मोदी वाहन क्षतिग्रस्त सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सदर अस्पताल सीएचसी तिसरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपहरण कर ह’त्या मामले में जनक प्रसाद दोषी करार, सजा की बिंदु पर शनिवार को सुनवाई
    Next Article CILटी-20 टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत, सीसीएल ने पहले मैच में दिखाई ताकत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.