Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेल के भीतर मिला चाइनीज ड्रोन, यहां बंद हैं कई खतरनाक कैदी
    क्राइम

    जेल के भीतर मिला चाइनीज ड्रोन, यहां बंद हैं कई खतरनाक कैदी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्रोन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाली इस जेल के पास एक चीन में निर्मित ड्रोन कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है.  मिली जानकारी के अनुसार यह ड्रोन जेल के अंडा सेल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पाया गया है, जहां प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कैदियों का बैरक स्थित है.  इस जेल में खतरनाक किस्म के कैदी मौजूद हैं.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद डीजीपी, डीजी जेल, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.  खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं.  गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह जेल के पास कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है.  घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है.  जेल के प्रहरी सोनेवाल चौरसिया ने ड्यूटी के दौरान हनुमान मंदिर के पास काले रंग का यह ड्रोन देखा.  इसकी सूचना तत्काल जेल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद गांधीनगर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया.

    वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बरामद ड्रोन चीन निर्मित है और उसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज थी.  ड्रोन में कैमरे लगे हुए थे, जो इसे और भी संदिग्ध बनाते है.  इस जेल में 69 ऐसे कैदी बंद हैं, जिन पर आतंकवाद के आरोप लगे हैं या सजा सुनाई जा चुकी है.  ऐसे में ड्रोन का यहां पहुंचना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है.  कुख्यात कैदियों की उपस्थिति वाले इस हाई-सिक्योरिटी जेल में इस तरह का उपकरण मिलना सुरक्षा प्रबंधों की खामियों को उजागर करता है.  अधिकारियों ने इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का निर्णय लिया है.  घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है.  ड्रोन के जरिए किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए मामले की हर पहलू से जांच जारी है.  यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सेंट्रल जेल की है.

    Also Read: बेकाबू ऑटो पेड़ से टकराया, तीन घायल

    Also Read: ‘उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें’, लॉस एंजेलिस की आग पर Priyanka Chopra का आया पोस्ट

    Also Read: रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Also Read: तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Also Read: अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    Also Read: MSME इकाईयों की हालत पर समीक्षा कर गये प्रमंडलीय आयुक्त

    Also Read: खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    200 meters distance 200 मीटर दूरी Anda cell Banned Organization central jail China-made drone dangerous inmates drone camera high-security zone jail panic jail security PFI prisoners' barrack shocking incident अंडा सेल कैदियों का बैरक खतरनाक कैदी चीन निर्मित ड्रोन चौंकाने वाली घटना जेल सुरक्षा जेल हड़कंप ड्रोन कैमरा पीएफआई प्रतिबंधित संगठन सेंट्रल जेल हाई-सिक्योरिटी जोन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क जाम कर रहे लोगों से पुलिस की झड़प
    Next Article यातायात नियमों का जरूर करें पालन, नहीं तो होगी परेशानी : DC

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.