Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में एक्टिव डीजल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज देने के बाद फिर से इलाके में डीजल चोरी होने लगी। कांके थाना क्षेत्र में रोड पर खड़े ट्रकों से डीजल अचानक गायब होने लगा। इस मामले में पिंटू कुमार नाम के एक शख्स ने कांके थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। डीजल चोरी की बात रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के कानों तक भी पहुंची। उन्होंने तुरंत DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में गठित स्पेशल टीम को आगे का टास्क सौंप दिया। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और दनादन कुछ संदेही लोगों को उठा लिया। एक-एक कर कुल सात लोगों के गिरफ्तार किया गया। इनके नाम फरमान, मनोज कुमार पंडित, मो आमीर उर्फ मोनू, वसीम, अभिषेक, मो आमिर और शहजाद खान बताये गये। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि इनका गिरोह इंटरस्टेट गैंग है। झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा तक इनका नेटवर्क काम करता है। सड़क पर खड़े बड़े-बड़े ट्रकों से गिरोह के सदस्य डीजल टपा लेते हैं। इस काम के लिये गिरोह के पास एक मॉडिफाइड ट्रक है, जिसमें सक्शन पाइप लगा हुआ है। रात के अंधेरे में रोड पर खड़े ट्रक के बगल में अपना ट्रक खड़ा कर लेते और फिर उसके फ्यूल टैंक में सक्शन पाइप डाल सारा डीजल अपनी गाड़ी में खींच लेते। इनकी गाड़ी का चेंबर काफी बड़ा है, जिसमें ये फ्यूल टान लेते हैं। चोरी करने के दरम्यान किसी को भनक तक नहीं लगती, बाद में पता चलता कि उनकी गाड़ी से तेल चोरी हो गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। सुनें क्या बोल गये पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

    खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… रांची SSP चंदन सिन्हा ने बताया पूरा प्रोसेस… देखिये pic.twitter.com/yCulgk5bIj

    — Johar Live (@joharliveonweb) January 8, 2025

    SSP ने बताया कि धराये बदमाशों के पास से एक ट्रक, एक स्कूटी, एक बाइक, छह मोबाइल फोन, 200 लीटर की सात प्लास्टिक ड्राम, 20 लीटर की आठ प्लास्टिक बाल्टी, एक तेल मापने का उपकरण, कराब पांच फीट को दो पीस सक्शन पाइप, प्लास्टिक डब्बे से बना हुआ कीप, डीजल टैंक में तेल नापने का गाउज, रिंच, पेचकस, पिलास, नोट बुक और कुछ कॉपी जब्त की गयी है।

    Also Read : रिश्वत न देने पर जीवित पति का बना दिया Death Certificate

    An amazing formula was used to extract oil from parked trucks... know more खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें भाजपा कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह मुंडा
    Next Article जरूरतमंदों के बीच वस्त्र बांट गया यह ट्रस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.