Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें भाजपा कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह मुंडा
    जोहार ब्रेकिंग

    सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें भाजपा कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह मुंडा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के जरिये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड प्रदेश में यह अभियान विलंब से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी की भागीदारी हो।

    पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को मुरहू मंडल में सदस्यता अभियान की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, सामान्य वर्गों को भाजपा का सदस्य बनाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार राम ने की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष काशी नाथ महतो, जिला महामंत्री और मंडल सदस्यता अभियान सह प्रभारी संजय साहू उपस्थित थे।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड़ सकें और संगठन को सशक्त किया जा सके। जिला महामंत्री सह मण्डल सदस्यता अभियान प्रभारी संजय साहू ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण है। यह आम जनता से जुड़ने और उनके मुद्दों को समझने का मौका भी है।

    बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी महावीर राम, मंडल महामंत्री भुनेश्वर मांझी, सुखमोहन नायक, सुरेश प्रसाद, बसंत प्रसाद, विजय प्रसाद, लोकनाथ मुंडा, लीलावती कश्यप, किरण देवी, फूलमनी बोदरा, बीना देवी, गोमेश्री पहान, सोतो मानकी, सुनील गुप्ता, रामा भगत, जगमोहन पूर्ति, शंकर महतो, राजेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also read : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

    Also read : DGP, DIG और SP पर ASI को करना है केस… मामला जान चौंक जायेंगे आप

    Also read :चीन भेजा जा रहा था 1680 किलो इंसानी बाल, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Also read :महाकुंभ 2025 : संगम में डुबकी लगाएंगे अमिताभ, आलिया ,रणवीर समेत कई सितारे

    BJP workers should fulfill the target of membership campaign: Neelkanth Singh Munda सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें भाजपा कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह मुंडा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब बाइक, मोबाइल और फ्रिज रखने वालों को भी मिलेगा ‘PM आवास’ का लाभ
    Next Article खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.