Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्दी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत झारखंड में सर्दी एक बार फिर से सितम ढाने वाली है. दिनभर चली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ी है. लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. सर्दी का आलम यह है कि लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं.

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे राज्य के कई हिस्सों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. 9 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देगा. लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा.

    24 घंटे के भीतर गिरेगा तापमान

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों तक इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं दिखेगा. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

    मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. शहरी इलाकों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

    पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा जारी

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. सर्दी के इस बढ़ते प्रकोप से बच्चों और बुजुर्गों को खासा दिक्कत हो रही है. मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जिससे लोग अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है.

    Also Read: तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Also Read: Rashifal, 09 January 2025 : जानें किस राशि के लिए क्या है आज का राशिफल

    Also Read: अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    12 जनवरी Caution change in weather Children cold cold winds Dense Fog Drivers effect of fog Elderly Fog Health Alert health problems January 12 jharkhand maximum temperature Meteorological Centre minimum temperature outbreak of cold. ranchi temperature temperature drop urban areas visibility weather change weather department Western Disturbance अधिकतम तापमान कोहरा कोहरे का असर घना कोहरा झारखंड ठंडी हवाएं तापमान तापमान गिरावट तापमान में गिरावट न्यूनतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ बच्चों बुजुर्ग मौसम बदलाव मौसम में परिवर्तन मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग रांची वाहन चालक विजिबिलिटी शहरी इलाकों सर्दी सर्दी का प्रकोप सावधानी स्वास्थ्य अलर्ट स्वास्थ्य समस्याएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRashifal, 09 January 2025 : जानें किस राशि के लिए क्या है आज का राशिफल
    Next Article ‘उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें’, लॉस एंजेलिस की आग पर Priyanka Chopra का आया पोस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.