Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा
    ट्रेंडिंग

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर/पीरपैंती में बन रहे अदाणी पावर प्लांट परियोजना का बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और तय समयसीमा के अंदर काम पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले परियोजना स्थल का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, आगे की योजना और आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली।

    प्रबंधन टीम के साथ अहम बैठक

    दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक भी की। इसमें निर्माण कार्यों में तेजी लाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने और जरूरी सरकारी सहयोग समय पर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। भागलपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को खत्म करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। ऐसे में पीरपैंती पावर प्लांट का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है, ताकि राज्य को पर्याप्त बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ बिजली आपूर्ति में मदद करेगी, बल्कि इलाके में रोजगार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

    गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

    मुख्य सचिव के दौरे की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर बी.एस.पी.जी.सी.एल. के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक कपिल अशोक शिरसाट, सड़क निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दौरे के अंत में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों ने पावर प्लांट परिसर में सिंदूर के पौधे का पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    Also Read : जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मारी थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    Adani Power Project Bhagalpur news Bihar Chief Secretary Breaking news Bihar Development News Bihar Electricity Supply Bihar Energy Project Bihar government inspection industrial development Pirpainti Power Plant Power Infrastructure Pratyay Amrit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.