Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज
    झारखंड

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में लैंड स्कैम मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। झारखंड हाईकोर्ट ने बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी (CI) भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हेराफेरी से जुड़ा है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि आरोपी पर गंभीर आरोप हैं, ऐसे में उसे जमानत देना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने माना कि जांच अभी अहम चरण में है और इस समय जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है।

    जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

    यह पूरा मामला बड़गाई अंचल और आसपास की जमीनों में फर्जीवाड़े से जुड़ा है, जिसमें दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीनों के रिकॉर्ड बदले जाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों को पहले भी कई रजिस्टर, दस्तावेज और संदिग्ध रिकॉर्ड मिले हैं। जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप प्रसाद लंबे समय से इस केस में न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप भी लगे हैं।

    जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

    मामले की जांच ईडी और अन्य एजेंसियां पहले से कर रही हैं। आरोप है कि जमीन के फर्जी सौदों से जुड़े नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं और इससे अवैध तरीके से बड़ी रकम बनाई गई। हाईकोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि ट्रायल को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके।

    Also Read : निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    bail rejected Bargain Circle Case Bhanu Pratap Prasad Breaking news Jharkhand corruption case Court News ED investigation Jharkhand high court Land Fraud Case land scam case ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा
    Next Article आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.