Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे
    झारखंड

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में युवक को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

    27 अप्रैल की रात हुई थी वारदात

    पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे 26 वर्षीय अनिल बेसरा किसी काम से लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन-चार अपराधियों ने उस पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में अनिल बेसरा की पीठ में दो गोली लगी, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उसका मोबाइल और सामान लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    SIT का गठन, तेजी से हुई कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू कर दी और कई ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशुन हांसदा (55) और भीम हांसदा (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों पोलमा गांव के ही रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर तीन देसी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह हमला जमीनी विवाद के चलते किया गया था और इसमें शामिल आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि पीड़ित के अपने ही रिश्तेदार हैं।

    Also Read : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा, शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर

    arrest news Breaking News Sahibganj Crime news Jharkhand Family Dispute firing case Illegal Arms Recovery Jirwabari Police Station land dispute case police investigation Sahibganj news Shooting Incident SIT formation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा, शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर
    Next Article निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.