Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोरोना की केमेस्ट्री समझ कर इलाज की जरूरत
    देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोरोना की केमेस्ट्री समझ कर इलाज की जरूरत

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेें कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार पर संतोष व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 की केमिस्ट्री को समझते हुये इसका इलाज किये जाने की जरूरत है।

    श्री योगी ने शनिवार को लाकडाउन की समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना की केमिस्ट्री को समझते हुए ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचा जा सकता है। प्रदेश सरकार के ‘आयुष कवच-कोविड’ एप में जड़ी-बूटियों पर आधारित आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ी उपयोगी जानकारियों का समावेश किया गया है, जिन्हें अपनाकर लोग अपनी इम्युनिटी को विकसित कर सकते हैं।

    बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी की दर 42 प्रतिशत है। यह संख्या रिकवरी की राष्ट्रीय औसत 29.2 प्रतिशत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों के 52,000 बेड के क्षमता विस्तार के लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 बेड की व्यवस्था कर ली गई हैं। पूल टेस्टिंग में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

    श्री योगी ने राजस्व प्राप्ति की सभी सम्भावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया है। कोविड-19 से आर्थिक गतिविधियाें प्रभावित हुई हैं। इसलिए राजस्व वृद्धि के वैकल्पिक स्रोत चिन्हित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये। इसके साथ ही प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाए। महिला स्वयं सहायता समूह के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इन समूहों की सदस्यों को रेडिमेड कपड़े तथा स्वेटर आदि तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।

    कोविड-19 के खिलाफ जंग में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उन्होने सरकारी विभागों, निगमों एवं अन्य संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार प्रतिबद्ध होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 18 करोड़ लोगों को तीन चरणों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। यह एक बहुत बड़ा कार्य है, क्योंकि 18 करोड़ तो कई देशों की आबादी भी नहीं है।

    #National News #Online news Corona Yogi Adityanath
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोराेना की चपेट में, संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी शामिल
    Next Article दुबई में फंसे 359 भारतीय चेन्नई पहुंचे, क्वारंटीन केन्द्र भेजा गया

    Related Posts

    देश

    राज्यसभा में बीजेपी ने फिर छुआ 100 का आंकड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    राज्यसभा में बीजेपी ने फिर छुआ 100 का आंकड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत

    August 2, 2025

    ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान से लेकर कौआ-मैना तक के नाम पर अर्जी

    August 2, 2025

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.