Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read47
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : फतेहपुर प्रखंड के अगेया सरमुंडी मोड़ से शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

    जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र के अगेया सरमुंडी, जो दुमका जिले की सीमा के बाद पहला मतदान केंद्र है, वहीं से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से जिलेभर में एकजुटता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे पूरे जिले में विस्तार दिया जाएगा ताकि एकता की भावना मजबूत हो।

    कार्यक्रम प्रभारी सूरज झा ने कहा कि भाजपा के बैनर तले यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की चेतना जगाना है।

    कुणाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस ‘रन फॉर यूनिटी’ से यह संदेश दिया गया है कि जिले के युवा हर परिस्थिति में देश को सशक्त बनाने के लिए तत्पर हैं।

    भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर युवाओं ने एकता दौड़ में भाग लेकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

    जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पूरे देश में एकता के प्रतीक के रूप में मनाई जा रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री मितेश शाह, दिलीप हेमब्रम, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजपा नेता विष्णु महतो, सुबल भंडारी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, वरुण मंडल, सुमित सहित अनेक स्थानीय युवा उपस्थित थे।

    150th birth anniversary Bjp fatehpur India Jamtara National Unity political event Run for Unity Sardar Vallabhbhai Patel Youth Participation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो
    Next Article घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.