Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 11:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच
    गुमला

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाघरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : घाघरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार सुबह भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से जारी पोस्टर चिपकाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। माओवादियों द्वारा इस तरह का पोस्टर लगाए जाने की खबर मिलते ही प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने पोस्टर देख तुरंत इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुनीत मिंज के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पोस्टर को दोपहर करीब 2 बजे हटा कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर थाने लाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पोस्टर में प्रशासन और राजनीतिक दलों पर हमला

    पोस्टर में पुलिस प्रशासन पर गरीबों और आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि “अमीरों की सरकार में गुलामी करने वाली पुलिस गरीब जनता पर अत्याचार न करे।” साथ ही माओवादियों ने छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, बालाघाट और गढ़चिरौली जैसे इलाकों में आदिवासियों की विचारधारा को कुचलने वाली कार्रवाई बंद करने की चेतावनी दी है। पोस्टर में कांग्रेस-झामुमो की सरकार पर मुसलमानों और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया गया है, वहीं भाजपा की “डबल इंजन सरकार” पर गरीबों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ऐसी कार्रवाई रोकने की बात कही गई है।

    “लाल सलाम” के नाम से जारी

    पोस्टर के नीचे “लाल सलाम” और “वीर प्रभारी – उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)” का उल्लेख किया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि पोस्टर माओवादी विचारधारा का प्रचार करने के उद्देश्य से लगाया गया था।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि पोस्टर चिपकाए जाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। पोस्टर जब्त कर लिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह माओवादियों का काम भी हो सकता है या फिर कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश भी हो सकती है।

    Also Read : राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण

    Maoist posters cause commotion in Ghaghra; police remove them and begin investigation घाघरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि
    Next Article जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.