Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो
    जोहार ब्रेकिंग

    सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुदेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि देश की जनता सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती थी। आज जरूरत है कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ऐसा झारखंड बनाया जाए, जहां सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान हो और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता मिले। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रामगढ़ स्थित पटेल छात्रावास में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

    समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की अपील

    अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि आज भी कुछ ताकतें समाज को विभाजित कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हमें ऐसी ताकतों की साजिश को समझना होगा और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखना होगा। यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

    सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में जोड़ा : चंद्रप्रकाश चौधरी

    समारोह में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के टुकड़ों को जोड़कर एक भारत का सपना साकार किया। उनके नेतृत्व में रियासतों का एकीकरण हुआ और आज हम एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़े हैं।

    कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

    कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रोशन लाल चौधरी, निर्मल महतो, डॉ. लम्बोदर महतो, सुनीता देवी, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, दीपक पुनियार, मनोज महतो, दिलीप डांगी, संजय महतो, हेमलाल महतो सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Also Read : राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण

    Taking inspiration from Sardar Patel we will build a better Jharkhand: Sudesh Mahato सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.