Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाल विवाह रोकथाम पर पाकुड़ डीसी की बड़ी पहल, नवंबर से 100 दिवसीय कार्यक्रम
    झारखंड

    बाल विवाह रोकथाम पर पाकुड़ डीसी की बड़ी पहल, नवंबर से 100 दिवसीय कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur: पाकुड़ जिले में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनलोक कल्याण परिषद्, पाकुड़ आगामी नवंबर 2025 से 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम संचालित करेगी। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और संवेदनशील समुदायों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाना है।

    DC ने सभी विभागों और संस्थाओं को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च जोखिम वाले प्रखंडों, पंचायतों और परिवारों की पहचान कर लक्षित हस्तक्षेप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही धार्मिक नेताओं, पुरोहितों, बैंड-बाजा संचालकों और टेंट वालों से संवाद स्थापित करने, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर हेल्पलाइन ग्रुप बनाने और किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए साइकिल एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालयों में स्टूडेंट हेल्प ग्रुप (SHG) का गठन कर परामर्श और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। ड्रॉपआउट और अनुपस्थित छात्रों की पहचान कर उन्हें स्कूल से जोड़ने के उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा वीडियो प्रदर्शन, स्लोगन लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन पर जागरूकता फैलाने की रणनीति बनाई गई।

    उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में बड़ी बाधा है और इसे समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएँ और आमजन सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग, चाइल्डलाइन, जनलोक कल्याण परिषद्, बचपन बचाओ आंदोलन और पीसीआई के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी और चाइल्डलाइन सर्विस के परामर्शी उपस्थित थे।

    Awareness Program Child Marriage Child Protection Dc District Administration Janlok Kalyan Parishad Pakur Scholarships School Enrollment Social Campaign Student Help Group
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम की अपील : गीला और सूखा कचरा अलग करें, वरना होगी कार्रवाई
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन को मिला लुगू बुरु महोत्सव का निमंत्रण

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.