Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग
    देश

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खड़गे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और RSS जिम्मेदार हैं। खड़गे ने कहा, “ये मेरे निजी विचार हैं और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि RSS पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए।”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की एकता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे उस पत्र का जिक्र किया, जिसमें पटेल ने कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS ने खुशी मनाई थी, इसलिए संगठन पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था।

    #WATCH | Delhi: When asked if RSS should be banned again, Congress national president Mallikarjun Kharge says, “These are my personal views and I openly say that there should be one (a ban on the RSS). If PM respects the views presented by Vallabhbhai Patel, this should be done.… pic.twitter.com/Yb8lgOi3Fu

    — ANI (@ANI) October 31, 2025

    खड़गे ने कहा, “गांधीजी की हत्या के बाद RSS के लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं। उनके भाषण जहर से भरे होते हैं। इस पर सरदार पटेल ने गोलवलकर को भी पत्र लिखा था।” इससे पहले, खड़गे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों में RSS की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि संगठन युवाओं का ब्रेनवॉश कर संविधान विरोधी विचार फैलाता है।

    इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी लचीलेपन, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने 1966 से 1977 तथा 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व किया।

    Also Read : छठी कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Congress President Kharge again raised the demand for ban on RSS. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी : DC मनीष कुमार
    Next Article देश के विकास व एकता के लिए सरदार पटेल के आदर्शों से युवा लें प्रेरणा : जयराम महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.