Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»श्रद्धालुओं के लिए खोले गए जगन्नाथ मंदिर के चारों गेट, मुख्यमंत्री मोहन माझी रहे मौजूद
    ट्रेंडिंग

    श्रद्धालुओं के लिए खोले गए जगन्नाथ मंदिर के चारों गेट, मुख्यमंत्री मोहन माझी रहे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओडिशा : आज से श्री जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार फिर से खोल दिए गए हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में द्वार खोले गए हैं. मुख्यमंत्री माझी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, भाजपा सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं ने सबसे पहले विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा की और मंगल आलती की रस्म के बाद चारों द्वार फिर से खोल दिए गए. उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की. इसके साथ ही मंदिर की सभी मौजूदा जरूरतों के लिए एक कॉर्पस फंड बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. एक दिन पहले माझी ने कहा था, ‘राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों की मौजूदगी में जगन्नाथ पुरी के चारों द्वार खोलने का फैसला किया है. इससे श्रद्धालु चारों द्वारों से मंदिर तक पहुंच सकेंगे.’ माझी ने आगे कहा कि सभी मंदिरों के द्वार खोलना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के वादों में से एक था. पट बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

    कोरोना काल से बंद थे मंदिर के पट

    पूर्ववर्ती बीजू जनता दल सरकार ने कोरोना महामारी के बाद से मंदिर के चारों पट बंद कर दिए थे और श्रद्धालु केवल एक ही गेट से प्रवेश कर सकते थे. काफी समय से श्रद्धालुओं की मांग थी कि सभी पट खोले जाएं.

    मंदिर के रख-रखाव के लिए 500 करोड़ आवंटित किए जाएंगे

    माझी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मंदिर की सुरक्षा और रख-रखाव के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष गठित करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री बुधवार रात तीर्थ नगरी पुरी में रहे और चारों पट खुलने के समय सभी मंदिर में मौजूद रहेंगे.

    ‘धान का एमएसपी बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा’

    माझी ने कहा कि राज्य सरकार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने के लिए भी कदम उठाएगी और संबंधित विभाग को इसके लिए समाधान निकालने को कहा गया है. इसके अलावा एमएसपी समेत किसानों की समस्याओं से निपटने के लिए विशेष नीति “समृद्ध कृषक नीति योजना” बनाई जाएगी.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराधियों ने बोकारो थर्मल के अरविंद ज्वेलर्स से मांगी 20 लाख रंगदारी
    Next Article झारखंड के 3 IAS अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग : मनीष रंजन भेजे गए भवन निर्माण विभाग, राजकमल को नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.