Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री हेमंत का विपक्ष पर निशाना, कहा- जुमलेबाजों को पहचानकर मुंहतोड़ जवाब देना है
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत का विपक्ष पर निशाना, कहा- जुमलेबाजों को पहचानकर मुंहतोड़ जवाब देना है

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कहा कि गांव मजबूत होगा तभी झारखंड मजबूत होगा. जुमलेबाजों को पहचानकर मुंहतोड़ जवाब देना है. राज्य को अलग करने के लिए 40 साल संघर्ष करना पड़ा. सीएम ने मंच से लोगों से पूछा कि “हमारे बूढ़ा-बुजुर्ग को पेंशन मिलता है कि नहीं, हमारी विधवा महिलाओं को पेंशन मिलता है कि नहीं” सीएम ने कहा कि हम गांव के लिए गांव और शहर के लिए शहर की जरुरत वाली योजना पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी के स्तर पर अलग-अलग संवर्ग की 40 से 50 हजार नियुक्तियां की जानी है. इसकी प्रक्रिया चल रही है. नौकरी में हिस्सा लेने के लिए गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी. फिलहाल 400 से अधिक आदिम जनजाति के बच्चों को कोचिंग की सुविधा दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब-गुरबा को दस रुपए में धोती साड़ी मिलता है. लेकिन इनका बस चले तो तन ढकने का कपड़ा भी छीन लें.

    उन्होंने गुरुजी क्रेडिट कार्ड को लेकर कहा कि पढ़ने वाले छात्रों के लिए सरकार गारंटर बनेगी. सीएम ने कहा कि नोटबंदी कर घर के सारे पैसे को बैंक में जमा करवा दिया. किसानों का ऋण माफ नहीं किया. किसान विरोधी कानून बनाने लगे. अपने व्यापारियों का अरबों-अरब रुपए माफ कर दिया. आज गैस के सिलेंडर 12 सौ रुपए में मिलता है. जब हमारी केंद्र में सरकार थी तो सिलेंडर 400 रुपए में मिलता था. इन लोगों ने राज्य कर्मचारियों का भी शोषण किया. उनके सामाजिक सुरक्षा की कोई चिंता नहीं की. इसलिए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया.

    सीएम ने कहा कि उस इलाके में जहां अबतक कोई नहीं गया है, वहां जल्द जाएंगे. लेकिन विपक्ष के लोग यहां के खनिज संसाधनों को अपने व्यापारी साथियों पर लुटाने में लगे हैं. लेकिन हम अपना अधिकार नहीं छोड़ेंगे. बहुत जल्द मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना का असर दिखेगा. उन बसों से बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र मुफ्त में सफर करेंगे. अब सरकार इस काम में जुटी है कि कैसे गांव-गांव तक चौबीस घंटे बिजली आपर्ति की व्यवस्था बहाल हो. कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख और मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

    इसे भी पढे़ं: भारतीय भाषा उत्सव के लिए झारखंड से 25 स्कूलों का होगा चयन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Garhwa jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज गढ़वा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेपर लीक और नकल रोकने के कानून लागू करने का रास्ता साफ, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दी मंजूरी
    Next Article विधि व्यवस्था के खिलाफ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे कृष्णा अग्रवाल, समर्थन में आए कई राजनीतिक दल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.