Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    ट्रेंडिंग

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देशभर में भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा छठ पर्व अब अपने दूसरे दिन खरना पर पहुंच गया है। चार दिनों का यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होकर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत की ओर बढ़ चुका है।

    नहाय-खाय से हुई शुरुआत

    शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में छठ व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। सुबह जल्दी व्रतियों ने गंगाजल से स्नान किया। इसके बाद अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी और आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण किया। यह व्रत की पवित्र शुरुआत मानी जाती है।

    खरना का महत्व और विधि

    आज यानी रविवार को व्रती खरना मना रही हैं। पूरे दिन अन्न-जल के बिना उपवास रखने के बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खीर और रोटी बनाई जाती है। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया जाता है। खरना का प्रसाद अंतिम सात्विक भोजन है, जो शरीर और मन को तपस्या के लिए तैयार करता है।

    पूजा और अर्घ्य के मुहूर्त

    • खरना पूजा : शाम 5:35 बजे से 8:22 बजे तक
    • अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य : शाम 5:34 बजे तक
    • उदयीमान सूर्य को अर्घ्य : सुबह 6:27 बजे के बाद

    सूर्य को अर्घ्य और व्रत समापन

    सोमवार शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। मंगलवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगी। तांबे या पीतल के पात्र में जल भरकर सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इससे स्वास्थ्य और ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।

    छठी मैया की कृपा

    मान्यता है कि खरना से पारण तक छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है। यह पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है। खरना प्रसाद में ईख का रस और गुड़ त्वचा व आंखों के रोग दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।

    Also Raed : Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Chhath Mahaparva: On the second day of Kharna devotees prepare for a 36-hour waterless fast. छठ महापर्व : दूसरे दिन खरना पर व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की तैयारी में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article छठ महापर्व पर मौसम का हाल : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.