Begusarai : बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। सभा को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि उनकी सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है और केंद्र भी राज्य की मदद में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा, 2005 में NDA की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है। हमारी सरकार आने से पहले पुरानी सरकार ने बुरा हाल कर रखा था। शाम को लोग घर से निकलने से डरते थे, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी और हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम बात थी। उन लोगों को काम करना नहीं आता था।
सभा के दौरान हुई हलचल
सभा के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। CM ने तुरंत मजेदार अंदाज में कहा, “अरे कहांं भाग रहे हो, हम बंद कर दें? कोई पीछे से भाग रहा है, कोई आगे से भाग रहा है। बैठिए अभी। हाथ उठाकर बताइए हम बोलें या नहीं। अब तो सब कुछ कर ही रहे हैं, फिर क्यों भाग रही हो। बैठिए और चुपचाप सुनिए।” सभा में भीड़ ने ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे भी लगाए।
हेलीपैड पर सुरक्षा में चूक, अफरा-तफरी मची
CM के हेलीपैड पर पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखने को मिली। हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ाने लगा। बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए हेलीपैड और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बैल को हटा दिया और CM की सुरक्षा सुनिश्चित की।
Also Read : सुन्दरपहाड़ी में महिला दिवस पर विशेष समारोह, प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान


