Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»केंद्र सरकार ने 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों
    देश

    केंद्र सरकार ने 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र सरकार ने देश में अश्लील सामग्री परोसने वाले 40 ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन करने का बड़ा फैसला लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश जारी किया है, क्योंकि ये ऐप्स और वेबसाइट्स एडल्ट कंटेंट और सॉफ्ट पॉर्न के जरिए दर्शकों के बीच अश्लीलता फैला रहे थे।

    किन ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगा बैन :

    बैन की गई सूची में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं, जिनमें ऑल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स, देसीप्लीक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकिज, अड्डा टीवी, हॉट एक्स वीआईपी, हलचल, मूडएक्स, नियॉनएक्स वीआईपी, फुगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स जैसे नाम शामिल हैं। कुल 26 वेबसाइट्स और 14 ऐप्स पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

    सरकार का सख्त निर्देश

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन प्लेटफॉर्म्स को तुरंत बंद करें। मंत्रालय के अनुसार ये ऐप्स और वेबसाइट्स आईटी एक्ट 2000 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियम 2021 का उल्लंघन कर रहे थे। ये प्लेटफॉर्म्स बिना किसी मॉडरेशन के इरॉटिक वेब सीरीज और एडल्ट कंटेंट के जरिए अश्लील सामग्री दर्शकों तक पहुंचा रहे थे।

    इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की जिम्मेदारी

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की यह जिम्मेदारी है कि वे प्रतिबंधित सामग्री को तुरंत हटाएं या इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को अवरुद्ध करें। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की सामग्री समाज में अश्लीलता को बढ़ावा दे रही है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    क्या है आगे की योजना :

    सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जाएगी, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए अश्लील सामग्री परोस रहे हैं। इस कदम को समाज में नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    Also Read : गिरिडीह में छात्र-छात्राओं को मंत्री चमरा लिंडा ने किया साइकिल वितरण

    app banned banned The central government banned 40 apps and websites that spread pornography केंद्र सरकार ने अश्लीलता फैलाने वाले 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग के पावर हाउस में की थी चोरी, आठ चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article एक घर से निकले 60 से अधिक किंग कोबरा, गांव में दहशत

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.