Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»एक घर से निकले 60 से अधिक किंग कोबरा, गांव में दहशत
    बिहार

    एक घर से निकले 60 से अधिक किंग कोबरा, गांव में दहशत

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोबरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : एक घर में 60 से अधिक किंग कोबरा सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह घर विनोद यादव नामक व्यक्ति की है, जिनके घर से तीन दिनों में 60 से अधिक किंग कोबरा सांप निकाले गये है। इस घटना के बाद से इलाके में विनोद यादव के घर को ‘सांपों का घर’ कहा जा रहा है। यह मामला बिहार के बेतिया जिले के बगहा में चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से सामने आई है।

    विनोद यादव ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों से उनके घर में रात के समय सरसराहट की आवाजें सुनाई दे रही थीं। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब एक के बाद एक कोबरा सांप दिखने लगे, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घबराए विनोद ने ग्रामीणों की मदद मांगी, जिन्होंने साहस दिखाकर घर की तलाशी शुरू की। फर्श के नीचे खुदाई करने पर एक बड़ा सांपों का बिल मिला, जिसमें जहरीले किंग कोबरा सांपों का झुंड था। तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने लगभग 60 कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला और उन्हें पास के जंगल में छोड़ दिया।

    इस घटना ने लक्ष्मीपुर गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है। विनोद यादव का परिवार अपने घर में लौटने से डर रहा है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि बिल में अभी भी कुछ सांप छिपे हो सकते हैं। परिवार ने अस्थायी रूप से रिश्तेदारों के घर में शरण ली है। स्थानीय लोग बच्चों को उस रास्ते से गुजरने से मना कर रहे हैं और खुद भी सतर्कता बरत रहे हैं।

    सांप विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। लक्ष्मीपुर गांव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नजदीक है, जहां 45 से अधिक सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार विनोद के घर का खेतों से सटा होना और कच्ची मिट्टी की संरचना सांपों के लिए अनुकूल रही होगी। चूहों की उपलब्धता भी कोबरा सांपों को आकर्षित करती है।

    स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग सांपों के बिलों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, गांव में सतर्कता बरती जा रही है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

    Also Read : केंद्र सरकार ने अश्लीलता फैलाने वाले 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध

    Bagaha Bettiah Bihar Chautarwa Police Station COBRA Dangerous Snake forest incident Indian Snake King Cobra Laxmipur village More than 60 king cobras came out of a house News panic in the village snake Wildlife एक घर से निकले 60 से अधिक किंग कोबरा किंग कोबरा कोबरा खतरनाक सांप गांव में दहशत चौतरवा थाना जंगल बगहा बिहार बेतिया भारतीय सांप लक्ष्मीपुर गांव वन्यजीव समाचार सांप हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों
    Next Article लोहरदगा में बाईपास परियोजना की समीक्षा बैठक, DC ने मुआवजा भुगतान में तेजी का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.