Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीबीआई ने क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई ने क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला अंतर्गत बेरमो कोयलांचल में सीबीआई धनबाद की टीम ने सीसीएल कथारा वाशरी में कार्यरत कार्मिक विभाग के क्लर्क सुरेश ठाकुर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सुरेश ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी गोपीनाथ मांझी के पेय प्रोटेक्शन एरियर का भुगतान करने के बदले रिश्वत की मांग की थी.

    क्या है मामला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीनाथ मांझी जो पेटरवार प्रखंड के चापी अम्बा टोला निवासी हैं, कई दिनों से अपने एरियर भुगतान के लिए प्रयासरत थे. हालांकि, रिश्वत न देने के कारण उनका भुगतान अटका हुआ था. अंततः गोपीनाथ ने यूनियन नेता रामविलास रजवार की मदद से सीबीआई धनबाद में शिकायत दर्ज करवाई.

    शिकायत के बाद ऐसे सीबीआई ने बिछाया जाल

    गोपीनाथ मांझी और रामविलास रजवार के सहयोग से सीबीआई ने इस मामले में जाल बिछाया. टीम ने केमिकल युक्त 15,000 रुपये का नोट रामविलास रजवार को दिया, जिसे उन्होंने क्लर्क सुरेश ठाकुर को सौंपा. जैसे ही सुरेश ठाकुर ने  वो नोट लिये, सीबीआई की टीम ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सुरेश ठाकुर का हाथ धुलवाया गया, जिससे केमिकल युक्त नोटों के जरिए रिश्वत लेने की पुष्टि हुई. इसके बाद सीबीआई की टीम पीओ ऑफिस में घंटों पूछताछ के बाद सुरेश ठाकुर को अपने साथ धनबाद लेते गई.

    पहले 25 हजार रुपए की मांग की थी

    गोपीनाथ मांझी ने 16 दिसंबर 2022 को पीओ को आवेदन दिया था, लेकिन दो साल से उनका एरियर भुगतान नहीं किया गया. सुरेश ठाकुर ने एरियर भुगतान के लिए 25,000 रुपये की मांग की, जिसके बाद 15,000 रुपये रिश्वत लेने पर वे राजी हुए. रामविलास ने सीबीआई के धनबाद कार्यालय पहुंचकर क्लर्क की घूसखोरी की पूरी दास्तान सुनाई, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है, इसके बाद सीसीएल कर्मियों में डर का माहौल व्याप्त है.

    Also Read: नवरात्रि विशेष : बाबा मंदिर में सप्तमी से नवमी तक तीनों शक्ति मंदिरों के पट बंद रखने की परंपरा, पढ़ें पूरी खबर

    Arrest arrested red handed atmosphere of fear Bermo Bokaro bribe Bribery cbi CCL chemical-laced notes Clerk complaint drink protection arrears Gopinath Manjhi Interrogation Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Kathara Washery Koyalanchal laying a trap Ramvilas Rajwar retired employee Suresh Thakur Today News union leader कथारा वाशरी केमिकल युक्त नोट कोयलांचल क्लर्क गिरफ्तारी गोपीनाथ मांझी घूसखोरी जाल बिछाना जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज डर का माहौल पूछताछ पेय प्रोटेक्शन एरियर बेरमो बोकारो यूनियन नेता रंगे हाथ गिरफ्तार रामविलास रजवार रिश्वत शिकायत सीबीआई सीसीएल सुरेश ठाकुर सेवानिवृत्त कर्मचारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि विशेष : बाबा मंदिर में सप्तमी से नवमी तक तीनों शक्ति मंदिरों के पट बंद रखने की परंपरा, पढ़ें पूरी खबर
    Next Article Election Results 2024 : हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत तो जम्मू कश्मीर में बीजेपी बड़ी पार्टी बनती दिख रही!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.