Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नवरात्रि विशेष : बाबा मंदिर में सप्तमी से नवमी तक तीनों शक्ति मंदिरों के पट बंद रखने की परंपरा, पढ़ें पूरी खबर
    झारखंड

    नवरात्रि विशेष : बाबा मंदिर में सप्तमी से नवमी तक तीनों शक्ति मंदिरों के पट बंद रखने की परंपरा, पढ़ें पूरी खबर

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : शारदीय नवरात्र पर बाबामंदिर में मंगलवार को पंचमी पर कुंवारी-बटुक भोजन का आयोजन किया गया. इसके बाद महाकाल और जगत जननी मंदिर में गहवर पूजा होगी. बाबामंदिर परिसर के तीन देवी मंदिर मां पार्वती, काली और संध्या मंदिर के पट दो दिनों तक बंद रहेंगे. इस दौरान आम भक्तों को इन तीनों मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं होगी. शारदीय नवरात्र की सप्तमी से लेकर नवमी तक तीनों शक्ति मंदिरों के पट बंद रखने की परंपरा काफी पहले से चली आ रही है.

    क्या कहते हैं पुरोहित

    बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने बताया कि सप्तमी के दिन इन तीनों मंदिरों में विशेष पूजा होगी तथा बारी-बारी से पूजा कर माता को शाही स्नान कराने के बाद तांत्रिक विधि से पूजा की जाएगी. उसके बाद प्रतिमा के साथ शस्त्र बंधन कर खांड़ा बांधा जाएगा. विश्व कल्याण की कामना के साथ माता के पट को बंद कर दिया जाएगा. इस दौरान आम भक्त इन तीनों मंदिरों में दर्शन नहीं कर पायेंगे. सुबह और शाम मंदिर का पट खोल कर केवल मंदिर के पुजारी द्वारा माता की पूजा की जाएगी और पुनः मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा. इस बार गुरुवार व शुक्रवार को मंदिर का पट बंद रहेगा.  शनिवार को सुबह विशेष पूजा के बाद आम भक्तों के लिए तीन शक्ति मंदिरों का पट खोल दिया जाएगा.

    दो मंदिरों में गहवर की होगी स्थापना

    महाकाल भैरव मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर के बरामदे पर गहवर की स्थापना होगी. तार के पत्ते से घेर कर पूजा-अर्चना की जाएगी. यहां तांत्रिक विधि से पूजा होगी और अखंड ज्योत जलेगी. अखंड ज्योत जलती रहे, इसके लिए कुशमील गांव के राजहंस परिवार के दो-दो लोग 24 घंटे मौजूद रहेंगे.

    Also Read: नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी मिश्रा को मिला एकोनियन ऑफ द ईयर का अवार्ड

    Akhand Jyot Baba Temple Deoghar Durga Puja Deoghar Navratri Deoghar Navratri 2024 Deoghar Navratri Special Deoghar News Durga Puja 2024 Durga Puja Deoghar Durga Puja Jharkhand Gahwar Puja Jagat Janani Temple Kali Kunwari Bhojan Kushmeel Village Maa Parvati Mahakal Temple Navami Navratri Pat Bandh priest Rajhans Family Royal Bath Sandhya Temple Saptami Shakti Temple Shardiya Navratri Special Puja Tantric Vidhi World Welfare अखंड ज्योत काली कुंवारी भोजन कुशमील गांव गहवर पूजा जगत जननी मंदिर तांत्रिक विधि दुर्गा पूजा 2024 दुर्गा पूजा झारखंड दुर्गा पूजा देवघर देवघर दुर्गा पूजा देवघर दुर्गा पूजा 2024 देवघर नवरात्रि देवघर नवरात्रि 2024 देवघर नवरात्रि विशेष देवघर न्यूज नवमी नवरात्रि पट बंद पुजारी बाबा मंदिर महाकाल मंदिर मां पार्वती राजहंस परिवार विशेष पूजा विश्व कल्याण शक्ति मंदिर शारदीय नवरात्र शाही स्नान संध्या मंदिर सप्तमी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी मिश्रा को मिला एकोनियन ऑफ द ईयर का अवार्ड
    Next Article सीबीआई ने क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.