गिरिडीह में घर के पास मिलेगा राजस्व सेवाओं का लाभ, 129 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

Giridih : गिरिडीह जिले के लोगों को अब जमीन और राजस्व से जुड़े कामों के लिए बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। DC रामनिवास यादव के निर्देश पर 9 जून 2026 से जिले के सभी अंचलों में हल्कावार विशेष राजस्व शिविर शुरू किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जिले की 129 पंचायतों में शिविर लगाकर भूमि और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद सरकारी सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना और ग्रामीणों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाना है। शिविरों में लोगों … Read More

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : JMM-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस की ओर से प्रणव झा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की।नामांकन के दौरान राजधानी रांची में राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। दोनों उम्मीदवारों के साथ गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नेताओं ने एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश की। मुख्यमंत्री … Read More

रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में बढ़ेंगे 70 बेड, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Ranchi : रांची स्थित रिम्स में इलाज के लिए आने वाले न्यूरो मरीजों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। मरीजों की बढ़ती संख्या और बेड की कमी को देखते हुए न्यूरोसर्जरी विभाग में 70 नए बेड जोड़े जा रहे हैं। इसके बाद विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और फर्श पर इलाज कराने जैसी समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। रिम्स झारखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए भी इलाज का बड़ा केंद्र है। न्यूरोसर्जरी विभाग में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। कई बार बेड की कमी … Read More

चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरे महिला और युवक, बाल-बाल बची जान

Jamtara : जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला और एक युवक चलती ट्रेन से गिर पड़े। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण दोनों की जान बच गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 63509 वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन सोमवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने का … Read More

राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

Sahibganj : साहिबगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया पटाल बगीचा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और … Read More

गोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Godda : गोड्डा जिला सदर अस्पताल में सोमवार की अहले सुबह एक शिक्षक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों और एएनएम पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और अस्पताल परिसर में विरोध जताया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और नर्स मौके से हट गए। बाद में नगर थाना पुलिस के पहुंचने और समझाने के बाद मामला शांत हुआ।मृतक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के हुलूकपुर गांव निवासी 48 वर्षीय आशुतोष कुमार निराला के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षक के पद … Read More

“बुजुर्ग को थाने में पीटा, छोड़ने के लिए मांगे 1 लाख”… कोवाली थाना प्रभारी के खिलाफ SSP से शिकायत

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में तैनात एक थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर हेंसडा गांव निवासी बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा के साथ मारपीट करने और उन्हें छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित के पुत्र कर्ण बेरा ने जमशेदपुर के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। कर्ण बेरा ने अपने आवेदन में कहा है कि शनिवार रात कोवाली थाना पुलिस उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा को महज संदेह के आधार पर घर से … Read More

गिरिडीह में रिश्तों का क’त्ल : पिता ने तीन बेटियों को उतारा मौ’त के घाट

Giridih : गिरिडीह जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी ही तीन बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर वह अचानक गुस्से में आ गया। इसके बाद … Read More

रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन गिरफ्तार

Ranchi : रांची के पंडरा इलाके में अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इस सेंटर के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने छापा मारा तो पाया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर नियमों का पालन किए … Read More

झारखंड में बारिश बनी राहत, ठनका बनी आफत : 24 घंटे में तीन लोगों की गई जान

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां अब पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं देर तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन वज्रपात की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड स्थित परासपानी कला गांव में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। गांव का 12 वर्षीय बालक क्रमु कुमार वज्रपात की … Read More