Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार
    क्राइम

    राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया पटाल बगीचा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की योजना बनाई गई।

    पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

    गठित टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद युसुफ की मौजूदगी में फुलवरिया पटाल बगीचा क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मुर्गीटोला निवासी 29 वर्षीय फकरुद्दीन शेख उर्फ मिंटु के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान फकरुद्दीन शेख ने मामले में फुलवरिया निवासी सलमान शेख की संलिप्तता की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलमान शेख को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से ड्रग्स नेटवर्क और उसके अन्य संभावित सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ राजमहल थाना कांड संख्या 181/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद युसुफ, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पवन यादव, महादेव उरांव, बृजनंदन चौधरी, महेंद्र यादव, दिनेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और कानूनी प्रक्रिया का भी पालन किया गया।

    नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा : एसडीपीओ

    एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एमडीएमए कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : गोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरे महिला और युवक, बाल-बाल बची जान

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

    June 8, 2026
    जामताड़ा

    चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरे महिला और युवक, बाल-बाल बची जान

    June 8, 2026
    गोड्डा

    गोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 8, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

    June 8, 2026

    चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरे महिला और युवक, बाल-बाल बची जान

    June 8, 2026

    राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

    June 8, 2026

    गोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 8, 2026

    “बुजुर्ग को थाने में पीटा, छोड़ने के लिए मांगे 1 लाख”… कोवाली थाना प्रभारी के खिलाफ SSP से शिकायत

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.