एक कॉल के बाद घर से निकला युवक, दो दिन बाद बालू में दबा मिला शव

Chatra : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गड़िया गांव निवासी देवलाल यादव के बेटे प्रमोद कुमार (18) के रूप में हुई है। शव नदी किनारे बालू के ढेर के नीचे दबा मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फोन आने के बाद घर से निकला था प्रमोद परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे प्रमोद घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान … Read More

ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरक पानी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जड़ी-बूटी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक वर्षों से जड़ी-बूटी के व्यापार से जुड़ा हुआ था और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह अपने कारोबार के सिलसिले में जड़ी-बूटी का सामान खरीदने के लिए मार्गोमुंडा हाट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक … Read More

रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में जिले के सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोल कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर किया गया। इसमें रांची  एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशन में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन ने नगर नियंत्रण कक्ष ने भाग … Read More

रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में पतरातू के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी सह एसडीपीओ रामगढ़, सभी सर्कल इंस्पेक्टर, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया और इसके बाद जिले में दर्ज अपराधों, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष … Read More

लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना चंदवा और कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई, जहां ओडिशा से लोहे की प्लेटें लेकर पटना जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से उतरकर किनारे गड्ढेनुमा जगह में जा धंसा। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का केबिन बुरी … Read More

कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Ranchi : विदेश में बैठे गैंगस्टरों और अपराधी गिरोहों की धमकियां अब सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम सामने आने लगी हैं। रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें खुद को राहुल आरके मीणा बताने वाले व्यक्ति ने पुर्तगाल में हुई दो फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में न सिर्फ दोनों घटनाओं का जिक्र किया गया है, बल्कि भविष्य में और बड़े हमले की धमकी भी दी गई है। हालांकि वायरल पोस्ट में किए गए दावों की किसी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। दो घटनाओं का जिक्र … Read More

केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस का दावा है कि युवती के साथ रहने वाले युवक ने ही केरल से कुछ स्थानीय युवकों को इस वारदात के लिए उकसाया था। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रात भर चली पुलिस की कार्रवाई घटना सामने आने के बाद रांची पुलिस … Read More

अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

Ranchi/Bengaluru : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई एक खास मुलाकात को अपने जीवन के यादगार पलों में से एक बताया है। बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुई इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर का नेता अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच किसी कार्यकर्ता और उसके परिवार की चिंता करे, यह अपने आप में बड़ी बात है। डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि इसमें अपनापन और संवेदनशीलता साफ झलक रही थी। यही वजह है कि यह अनुभव उनके लिए … Read More

MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

Jamshedpur : डिमना स्थित नए एमजीएम अस्पताल में पेयजल की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। अस्पताल तक सुवर्णरेखा नदी से पानी पहुंचाने की योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के रास्ते में जो तकनीकी अड़चनें आ रही थीं, उन्हें जिला प्रशासन ने दूर कर लिया है। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण कर पाइपलाइन के रूट को अंतिम मंजूरी दे दी है। अब सोमवार, 8 जून से निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। फ्लाइओवर के पिलर 175-176 के बीच से निकलेगी पाइपलाइन उपायुक्त राजीव रंजन … Read More

एयरफोर्स अफसर से 23 लाख की ठगी, पत्नी और ससुर पर FIR

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी और ससुर पर 23 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप लगाया है। अधिकारी का कहना है कि भरोसे का फायदा उठाकर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन बाद में न तो पैसा लौटाया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। मामले को लेकर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। शादी के बाद शुरू हुआ पैसों का लेन-देन पीड़ित एयरफोर्स अधिकारी के … Read More