साधु

साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र स्थित हुरहुरू में एक महिला को साधु का रूप धारण कर ठगने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ठगे गए सोने के आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के निवासी मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि 8 जून को हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति ने पुलिस को सूचना दी थी कि साधु … Read More

सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, बिरसा हरित ग्राम योजना ने लिखी सफलता की नई कहानी

Simdega : झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। सिमडेगा जिले में उगाए गए आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने लगे हैं। सीएम हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार आमों की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना की गई है। पहली खेप में 1322 किलोग्राम यानी 1.32 टन आम भेजे गए हैं। इसे झारखंड के कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। कोरोना काल में शुरू हुई थी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत उस समय की गई थी जब कोरोना महामारी के दौरान … Read More

ऋण देने में लापरवाही पर डीसी सख्त, बैंकों और अधिकारियों को लगाई फटकार

Palamu : पलामू जिले में विकास योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने बैंकों और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि कई बैंक स्वरोजगार और अन्य योजनाओं के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों का समय पर निष्पादन नहीं कर रहे हैं। इससे लाभुकों को अपना रोजगार शुरू करने … Read More

तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

Ranchi : झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद उनकी उम्मीदवारी को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है। अब इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। आयोग के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया और नथवानी की उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। परिमल नथवानी ने आठ जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच के … Read More

गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग खुद को अलग-अलग कंपनियों और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बारीकी कर तीनों को गोपनीय लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर देते थे। जब किसी ग्राहक को बैंकिंग, पेमेंट ऐप या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कोई समस्या होती थी और वह इन नंबरों पर संपर्क … Read More

मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

Garhwa : गढ़वा जिले में पिछले कई महीनों से चल रही मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रेमलता मुर्मू ने तीन दिनों के भीतर काम पर लौटने का अंतिम निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर कर्मी अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी के इस अंतिम के बाद हड़ताली कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस … Read More

अंकुश शर्मा हत्याकांड में CCTV फुटेज नहीं दिखा सकी पुलिस, दो आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

Ranchi : रांची के चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी (आईओ) अदालत में वह CCTV फुटेज पेश नहीं कर सके, जिसे पुलिस ने अपने केस का अहम आधार बताया था। कोर्ट ने माना कि पर्याप्त और ठोस साक्ष्य नहीं होने के कारण आरोप साबित नहीं किए जा सके, इसलिए दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी से उस CCTV फुटेज को पेश करने को कहा, जिसके आधार पर आरोपियों की संलिप्तता का दावा किया … Read More

फर्जी कस्टमर केयर नंबर और क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने 3 को दबोचा

Jamtara (Rajiv Jha) : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव के पास सुनसान इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी एसपी शंभु कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी तेतुलबंधा गांव के समीप पलाश और पुटूश की झाड़ियों में बैठकर लोगों … Read More

अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Ranchi : जापान के काकामीगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले झारखंड के आठ हॉकी खिलाड़ियों का मंगलवार को रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल प्रेमियों, परिजनों, कोचों और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। खिलाड़ियों के पहुंचते ही पूरा एयरपोर्ट परिसर उत्साह और गर्व के माहौल से भर गया। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर … Read More

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची के कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे। सभी ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। राज्यपाल ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया नमन राज्यपाल … Read More